फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India pacer Mohammed Siraj nominated for ICC's Player of the Month Award for August

ICC: मोहम्मद सिराज आईसीसी के महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के लिए नामित हुए, इंग्लैंड दौरे में किया था प्रभावित

Mon, 08 Sep 2025 05:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 08 Sep 2025 05:30 PM IST
सार

सिराज के साथ इस पुरस्कार की दौड़ में न्यूजीलैंड के मैट हेनरी और वेस्टइंडीज के जेडन सील्स भी शामिल हैं। सिराज ने इंग्लैंड में पांच मैचों की सीरीज के सभी मैचों को खेला और 23 विकेट चटकाए।

विज्ञापन
India pacer Mohammed Siraj nominated for ICC's Player of the Month Award for August
मोहम्मद सिराज - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्महद सिराज को आईसीसी के अगस्त महीने के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के पुरस्कार के लिए नामित किया गया है। सिराज ने इंग्लैंड दौरे पर प्रभावित किया था और पांचवें टेस्ट में अपनी दमदार गेंदबाजी से भारत को मैच जिताया था। इस मैच के जीतने से ही भारतीय टीम पांच मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराने में सफल रही थी। 
विज्ञापन

हेनरी-सील्स भी दौड़ में शामिल 
सिराज के साथ इस पुरस्कार की दौड़ में न्यूजीलैंड के मैट हेनरी और वेस्टइंडीज के जेडन सील्स भी शामिल हैं। सिराज ने इंग्लैंड में पांच मैचों की सीरीज के सभी मैचों को खेला और 23 विकेट चटकाए।  जून के अंत में शुरू यह सीरीज अगस्त की शुरुआत में खत्म हुई।  सिराज ने पांचों टेस्ट में 185.3 ओवर डाले और अपनी रफ्तार कम किए बिना युवा और कम अनुभव वाले भारतीय टीम को 2-2 से ड्रॉ करने में मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईसीसी ने कहा, मोहम्मद सिराज ने अगस्त में सिर्फ एक मैच खेला, लेकिन उस मैच में उनकी शानदार गेंदबाजी उन्हें नामांकन दिलाने के लिए काफी थी। इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी सीरीज के अंतिम टेस्ट में इस भारतीय तेज गेंदबाज ने 21.11 की औसत से नौ विकेट लेकर टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। जसप्रीत बुमराह की अनुपस्थिति में सिराज ने बहुत दृढ़ संकल्प के साथ आक्रमण का नेतृत्व किया। सीरीज के शुरुआती चार मैच खेलने के बावजूद उन्होंने दो पारियों में 46 से अधिक ओवर डाले। उन्होंने पहली पारी में चार विकेट लिए और उसके बाद दूसरी पारी में शानदार पांच विकेट लिए। दूसरी पारी में उनके निर्णायक स्पैल ने भारत को जीत दिलाई, जिससे श्रृंखला 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इस शानदार प्रयास के लिए सिराज को इस मैच का प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के हेनरी को जिम्बाब्वे में टेस्ट सीरीज में जीत के दौरान उनके शानदार प्रदर्शन के लिए नामांकित किया गया है। इस दाएं हाथ के गेंदबाज ने इस सीरीज में 16 विकेट लिए। हेनरी ने पहले टेस्ट में नौ तथा दूसरे टेस्ट में सात विकेट लेकर अपनी टीम को 2-0 से जीत दिलाई। सील्स के शानदार प्रदर्शन से वेस्टइंडीज ने 34 साल में पहली पर वनडे सीरीज में पाकिस्तान को शिकस्त दी। सील्स ने तीन मैचों की इस सीरीज में 10 विकेट लिए। इसमें आखिरी मैच में उन्होंने 18 रन देकर छह विकेट लिए जिससे पाकिस्तान की टीम 295 रन का पीछा करते हुए महज 92 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed