{"_id":"68ee573be45e26a8ba05e01b","slug":"india-pacer-mohammed-shami-took-a-dig-at-national-selectors-for-omitting-him-from-white-ball-tour-of-australia-2025-10-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mohammed Shami: 'मेरा काम चयनकर्ताओं को फिटनेस अपडेट देना नहीं', टीम में नहीं चुने जाने पर शमी ने साधा निशाना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Mohammed Shami: 'मेरा काम चयनकर्ताओं को फिटनेस अपडेट देना नहीं', टीम में नहीं चुने जाने पर शमी ने साधा निशाना
Tue, 14 Oct 2025 07:29 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 14 Oct 2025 07:29 PM IST
सार
शमी का कहना है कि बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलना इस बात का सबूत है कि वह फिट हैं। इतना नहीं नहीं, उन्होंने कहा कि फिटनेस की जानकारी देना उनका काम नहीं है।
विज्ञापन
मोहम्मद शमी
- फोटो : PTI
विस्तार
भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने राष्ट्रीय चयनकर्ताओं पर निशाना साधा है। शमी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की सीरीज के लिए नहीं चुना गया था और अब वह रणजी ट्रॉफी में बंगाल के लिए खेलने को तैयार हैं। शमी का कहना है कि बंगाल के लिए रणजी ट्रॉफी में खेलना इस बात का सबूत है कि वह फिट हैं। इतना नहीं नहीं, उन्होंने कहा कि फिटनेस की जानकारी देना उनका काम नहीं है।
विज्ञापन
भारत के लिए आखिरी बार चैंपियंस ट्रॉफी में खेले
शमी भारतीय टीम के लिए आखिरी बार इस साल की शुरुआत में चैंपियंस ट्रॉफी में खेले थे। वह वरुण चक्रवर्ती के साथ भारत के लिए टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। शमी ने 2023 वनडे विश्व कप में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था, लेकिन इसके बाद वह घुटने की चोट के चलते लंबे समय तक टीम से बाहर रहे थे। 35 वर्षीय शमी जून 2023 से भारतीय टेस्ट टीम से बाहर चल रहे हैं। उन्होंने भारत के लिए आखिरी बार टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में खेला था।

शमी बोले- चयन मेरे हाथ में नहीं
बंगाल का कोलकाता के ईडेन गार्डंस में रणजी ट्रॉफी के पहले मैच में उत्तराखंड से सामना होगा। शमी से मैच की पूर्व संध्या पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 अक्तूबर से होने वाली सीरीज के लिए टीम में चयन नहीं होने के बारे में पूछा गया। इस पर शमी ने कहा, मैंने पहले भी कहा है कि चयन मेरे हाथ नहीं है। अगर फिटनेस की कोई समस्या होती तो मैं बंगाल के लिए खेलने नहीं आता। मुझे लगता है कि मुझे इस बारे में बात करके विवाद नहीं पैदा करना चाहिए। अगर मैं चार दिवसीय मैच खेल सकता हूं तो 50 ओवर का क्रिकेट भी खेल सकता हूं।

शमी ने कहा कि चयनकर्ताओं को फिटनेस की जानकारी देना उनका काम नहीं है। ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए टीम की घोषणा करने के बाद मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने बताया था कि उन्हें शमी की फिटनेस पर कोई अपडेट नहीं मिला है। इस पर शमी ने कहा, अपडेट देने की बात करें तो अपडेट देना या अपडेट मांगना मेरी जिम्मेदारी नहीं है। अपनी फिटनेस के बारे में अपडेट देना मेरा काम नहीं है। मेरा काम एनसीए (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) जाना, तैयारी करना और मैच खेलना है। वो उनकी बात है, उन्हें कौन अपडेट देता है, किसने नहीं दिया। यह मेरी जिम्मेदारी नहीं है।