{"_id":"6213890a778f0e40943cfec4","slug":"india-includes-five-opening-batsman-in-t20-team-against-sri-lanka-what-will-be-playing-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम में पांच ओपनिंग बल्लेबाज शामिल, टीम संयोजन कैसे बनाएंगे रोहित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम में पांच ओपनिंग बल्लेबाज शामिल, टीम संयोजन कैसे बनाएंगे रोहित
Tue, 22 Feb 2022 08:14 AM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Tue, 22 Feb 2022 08:14 AM IST
सार
श्रीलंका के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारत की 18 सदस्यीय टीम में पांच ओपनिंग बल्लेबाज हैं और नौ गेंदबाज हैं। ऐसे में रोहित के लिए टीम संयोजन बनाना बहुत मुश्किल होगा।
विज्ञापन
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम में विकेटकीपर ऋषभ पंत और विराट कोहली नहीं हैं। इन दोनों खिलाड़ियों को 10 के लिए बायो बबल से आराम दिया गया है। ये दोनों ही बल्लेबाज मध्यक्रम में खेलते थे, लेकिन इनकी जगह ओपनिंग बल्लेबाजों को मौका दिया गया है। ऐसे में रोहित के लिए सही टीम संयोजन बनाना मुश्किल होगा। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे टी-20 में खुद चौथे नबंर पर बल्लेबाजी की थी और फ्लॉप रहे थे।
श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में एक बार फिर मध्यक्रम रोहित की परेशानी बन सकता है, क्योंकि टीम में विराट और पंत जैसे बल्लेबाज नहीं हैं। हालांकि, सूर्यकुमार और वेंकटेश की शानदार फॉर्म उनके लिए राहत की बात है।
टीम में पांच ओपनिंग बल्लेबाज
भारतीय टीम में पांच खिलाड़ी ऐसे हैं, जो टी-20 में पारी की शुरुआत करते हुए अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं। इनमें ऋतुराज गायकवाड़, कप्तान रोहित शर्मा, वेंकटेश अय्यर, ईशान किशन और संजू सैमसन शामिल हैं। ये पांचों खिलाड़ी टीम-20 में ओपनिंग कर चुके हैं और भारतीय टीम में भी इनमें से अधिकतर खिलाड़ियों का खेलना तय है। ऐसे में रोहित के लिए सही टीम चुनना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
टीम में शामिल हैं नौ गेंदबाज
भारत की 18 सदस्यीय टीम में नौ गेंदबाज शामिल हैं। इसमें छह तेज गेंदबाज और तीन कलाई के स्पिनर शामिल हैं। इन सभी खिलाड़ियों को भी साथ में मौका मिलना मुश्किल है। हालांकि, गेंदबाजी रोहित के लिए चिंता का विषय नहीं होगी, क्योंकि सभी गेंदबाज अच्छी लय में हैं और मौका मिलने पर शानदार प्रदर्शन करने के लिए तैयार हैं।
क्या होगी प्लेइंग इलेवन?
अगर रोहित खुद तीसरे या चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं तो उनका खुद का प्रदर्शन प्रभावित हो सकता है। वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित चौथे नंबर पर उतरे थे और रन बनाने के लिए संघर्ष किया था। वहीं टी-20 वर्ल्डकप में भी उन्हें तीसरे नंबर पर भेजा गया था और यहां भी वो सस्ते में आउट हुए थे। ऐसे में रोहित अपने बल्लेबाजी क्रम के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं करना चाहेंगे।
रोहित शर्मा और ईशान किशन पारी की शुरुआत कर सकते हैं, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज में ईशान का प्रदर्शन बेहद खराब रहा था। उन्हें फिर मौका देने से पहले रोहित को सोचना होगा। ईशान को मौका मिलने पर ऋतुराज गायकवाड़ को बाहर बैठना होगा, जिन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। वहीं संजू सैमसन को तीसरे, सूर्यकुमार यादव को चौथे और श्रेयस अय्यर को पांचवें नंबर पर खिलाया जा सकता है। छठें नंबर पर वेंकटेश अय्यर और सातवें नंबर पर जडेजा को खिलाया जा सकता है। इसके बाद तीन तेज गेंदबाज और एक स्पिन गेंदबाज को खिलाया जा सकता है।