नंबर वन ताज पर भारत की पकड़ मजबूत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत को इस जीत से एक अंक का फायदा मिला और अब उसके 120 अंक हो गए हैं जबकि इंग्लैंड को एक अंक का नुकसान हुआ और वह 117 अंक पर खिसक गया। लेकिन वह दूसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड इस सीरीज से पहले 121 अंकों के साथ नंबर एक था जबकि भारत 118 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर था। दक्षिण अफ्रीका 121 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर था।
रैंकिंग में (भारत-इंग्लैंड), (ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका) और (दक्षिण अफ्रीका-न्यूजीलैंड) सीरीज से काफी कुछ बदल गया।
ऑस्ट्रेलिया ने पांचवां वनडे जीतकर श्रीलंका से सीरीज 2-2 से बराबर की और 113 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया जबकि दक्षिण अफ्रीका न्यूजीलैंड से लगातार दूसरी हार के बाद 111 अंकों के साथ चौथे स्थान पर गिर गया। श्रीलंका (110, पांचवें), पाकिस्तान (107, छठे), वेस्टइंडीज (88, सातवें) (न्यूजीलैंड 80,आठवें), बंगलादेश (78, नौंवे) और जिम्बाब्बे (50, दसवें) स्थान पर है।