फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india holds command on no 1 ranking in icc

नंबर वन ताज पर भारत की पकड़ मजबूत

Thu, 24 Jan 2013 02:19 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Thu, 24 Jan 2013 02:19 PM IST
विज्ञापन
india holds command on no 1 ranking in icc
टीम इंडिया ने मोहाली वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ पांच विकेट की शानदार जीत से आईसीसी एकदिवसीय रैंकिंग में नंबर एक स्थान पर अपनी पकड़ और मजबूत कर ली है। भारत को कोच्चि और रांची में नंबर एक टीम इंग्लैंड के खिलाफ शानदार जीत दर्ज करने का फायदा मिला था और वह पहली बार वनडे रैकिंग में नंबर एक स्थान पर पहुंच गया था। मोहाली में एक और जीत ने नंबर एक ताज पर भारत की पकड़ मजबूत कर दी।
विज्ञापन


भारत को इस जीत से एक अंक का फायदा मिला और अब उसके 120 अंक हो गए हैं जबकि इंग्लैंड को एक अंक का नुकसान हुआ और वह 117 अंक पर खिसक गया। लेकिन वह दूसरे स्थान पर हैं। इंग्लैंड इस सीरीज से पहले 121 अंकों के साथ नंबर एक था जबकि भारत 118 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर था। दक्षिण अफ्रीका 121 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर था।

विज्ञापन


रैंकिंग में (भारत-इंग्लैंड), (ऑस्ट्रेलिया-श्रीलंका) और (दक्षिण अफ्रीका-न्यूजीलैंड) सीरीज से काफी कुछ बदल गया।
ऑस्ट्रेलिया ने पांचवां वनडे जीतकर श्रीलंका से सीरीज 2-2 से बराबर की और 113 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया जबकि दक्षिण अफ्रीका न्यूजीलैंड से लगातार दूसरी हार के बाद 111 अंकों के साथ चौथे स्थान पर गिर गया। श्रीलंका (110, पांचवें), पाकिस्तान (107, छठे), वेस्टइंडीज (88, सातवें) (न्यूजीलैंड 80,आठवें), बंगलादेश (78, नौंवे) और जिम्बाब्बे (50, दसवें) स्थान पर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed