{"_id":"64fc59b580362d59ee0ef8d5","slug":"india-former-bowling-coach-bharat-arun-blamed-selectors-for-derth-of-left-arm-pacer-in-team-india-2023-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Team India: पूर्व कोच ने चयनकर्ताओं पर साधा निशाना; बोले- हमनें बाएं हाथ के गेंदबाज के लिए कोशिश की, लेकिन...","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: पूर्व कोच ने चयनकर्ताओं पर साधा निशाना; बोले- हमनें बाएं हाथ के गेंदबाज के लिए कोशिश की, लेकिन...
Sat, 09 Sep 2023 05:10 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sat, 09 Sep 2023 05:10 PM IST
सार
भारतीय टीम में बाएं हाथ का कोई तेज गेंदबाज नहीं है। वहीं, पाकिस्तान के शाहीन अफरीदी कमाल की गेंदबाजी कर रहे हैं। इस बीच पूर्व भारतीय गेंदबाजी कोच ने चयनकर्ताओं को बाएं हाथ का कोई अच्छा गेंदबाज नहीं चुनने के लिए फटकार लगाई है।
विज्ञापन
शार्दुल ठाकुर और मोहम्मद शमी
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत में होने वाले वनडे विश्व कप 2023 के लिए टीम इंडिया का एलान हो चुका है। भारतीय टीम में बाएं हाथ का कोई तेज गेंदबाज नहीं है और दाएं हाथ का कोई स्पिन गेंदबाज नहीं है। ऐसे में पूर्व भारतीय गेंदबाजी कोच भरत अरुण ने टीम इंडिया पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने टीम में बाएं हाथ का कोई तेज गेंदबाज नहीं चुनने पर चयनकर्ताओं पर निशाना साधा है।
भरत अरुण ने विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय प्रारंभिक टीम में "बाएं हाथ के तेज गेंदबाज" अर्शदीप सिंह को नहीं शामिल करने पर सवाल उठाया है। अर्शदीप ने पिछले साल भारतीय टीम के लिए पदार्पण किया था, लेकिन तब से वह टीम से अंदर-बाहर होते रहे हैं। वह हाल ही में वेस्टइंडीज और आयरलैंड के सीमित ओवरों के दौरे के लिए टीम का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एशिया कप टीम के साथ-साथ विश्व कप टीम से भी बाहर कर दिया गया है। अरुण ने अर्शदीप की सराहना की और उन्हें टीम से बाहर किए जाने पर हैरानी जताई।
अरुण ने एक यूट्यूब चैनल पर कहा "हमने अपने समय में बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों को लाने की कोशिश की। हम हमेशा टीम में एक बाएं हाथ का तेज गेंदबाज चाहते थे। अर्शदीप से बहुत उम्मीद थी और मुझे नहीं पता कि वह टीम में क्यों नहीं है। मुझे वह बहुत प्रभावशाली लग रहा था। वह यॉर्कर फेंकने में सक्षम है और गेंद को मूव करा सकता है। वह एक रोमांचक तेज गेंदबाज है और मुझे आश्चर्य है कि वह अब कहां है। इन गेंदबाजों को कोविड के समय में भारत वापस आना था और यह रवि ही थे जिन्होंने इस कदम को रोक दिया था।"
विज्ञापन
अर्शदीप ने अब तक भारत के लिए तीन वनडे और 33 टी20 मैच खेले हैं। उन्होंने क्रिकेट के सबसे छोटे प्रारूप में 50 विकेट लिए हैं। चयनकर्ताओं ने विश्व कप टीम में सात बेहतरीन बल्लेबाजों के अलावा चार ऑलराउंडर और चार तेज गेंदबाजों को चुना है।
भारत टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, इशान किशन, हार्दिक पंड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।