{"_id":"604f96218ebc3ec89440d5fe","slug":"india-england-s-last-three-t20-matches-audience-entry-ban-ticket-money-will-be-refunded-says-gujarat-cricket-association","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvENG: आखिरी तीन टी-20 मैचों में दर्शकों की एंट्री बैन, टिकट का पैसा होगा रिफंड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvENG: आखिरी तीन टी-20 मैचों में दर्शकों की एंट्री बैन, टिकट का पैसा होगा रिफंड
Tue, 16 Mar 2021 08:56 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 16 Mar 2021 08:56 AM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी स्टेडियम
- फोटो : twitter@ICC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज के बाकी बचे मुकाबले में दर्शकों को एंट्री नहीं दी जाएगी। गुजरात क्रिकेट संघ ने सोमवार को इस संबंध में जानकारी दी। जीसीए के मुताबिक यह फैसला कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए लिया गया है।
विज्ञापन
जीसीए के उपाध्यक्ष धनराज नाथवानी ने तीसरे टी-20 से ठीक एक दिन पहले बयान जारी कर कहा कि 16, 18 और 20 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले तीन टी-20 मुकाबले दर्शकों के बगैर खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे। जिन लोगों ने इन मैचों के टिकट खरीदे थे, उन्हें पैसे रिफंड कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
We have issued following press release regarding remaining T20 matches played at A’bad. @PTI_News @ANI @BCCI @JayShah @GCAMotera @dgpgujarat @CMOGuj @Mukeshias pic.twitter.com/cEOHVfdpA9
विज्ञापन विज्ञापन— Dhanraj Nathwani (@DhanrajNathwani) March 15, 2021
क्रिकेट संघ ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा, 'कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों को देखते हुए जीसीए ने फैसला किया है कि भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने वाले तीन टी-20 मुकाबले खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे और दर्शकों को उनके पैसे नियमों के तहत वापस कर दिए जाएंगे।'
गौरतलब है कि इससे पहले सीरीज के शुरुआती दो मुकाबलों में 50 प्रतिशत दर्शकों को स्टेडियम में जाने की मंजूरी दी गई थी। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। बात करें सीरीज की तो भारत और इंग्लैंड की टीम एक-एक मुकाबले जीतकर सीरीज में बराबरी पर है।