फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india-england 3rd test in south hampton

बैलेंस के शतक से इंग्लैंड मजबूत, बनाए 247 रन

Mon, 28 Jul 2014 02:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 28 Jul 2014 02:54 PM IST
विज्ञापन
india-england 3rd test in south hampton

एलिस्टर कुक के शानदार अर्द्धशतक और गैरी बैलेंस के शानदार शतक की बदौलत इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट के पहले दिन रोज बाउल मैदान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। इंग्लैंड ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर 247 रन बना लिए थे। बैलेंस 104 रन और इयान बेल 16 रन बनाकर खेल रहे थे।

विज्ञापन


मेजबान इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी रही। एलिस्टर कुक और सैम रॉबसन पहले विकेट के लिए 55 रन जोड़े। मोहम्मद शमी ने रॉबसन को 26 के निजी स्कोर पर रविंद्र जडेजा के हाथों लपका भारत को पहली सफलता दिलाई।
विज्ञापन


इसके बाद कुक और गैरी बैलेंस ने इंग्लैंड की पारी संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 158 रन की साझेदारी की। रविंद्र जडेजा की गेंद पर आउट होने से पहले कुक ने 231 गेंदों में 95 रन की पारी खेली। जबकि बैलेंस ने 204 गेंदों की अपनी शतकीय पारी में 15 चौके जड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुक ने जीवनदान का उठाया फायदा

india-england 3rd test in south hampton

कप्तान एलिस्टर कुक ने स्लिप में जडेजा के हाथों मिले जीवनदान का पूरा फायदा उठाया और एक साल के लंबे अंतराल के बाद वह अपने पहले शतक की तरफ अग्रसर हो चले हैं। कुक का विकेट पदार्पण करने वाले तेज गेंदबाज पंकज सिंह को मिल सकता था लेकिन जडेजा सीधा कैच नहीं लपक सके। हालांकि उन्होंने रॉबसन का कैच लपककर इसकी कुछ भरपाई की लेकिन इस विकेट के बाद भारतीय गेंदबाज दूसरा विकेट हासिल करने के लिए संघर्ष करते रह गए।

यहां तक कि पार्ट टाइम स्पिनर रोहित शर्मा और शिखर धवन ने कुल सात ओवर डाले। भुवनेश्‍वर 18 ओवर में 50 रन, पंकज 13 ओवर में 41 रन और जडेजा 13 ओवर में 24 रन देकर कोई विकेट नहीं ले सके। शमी ने 41 रन पर एक विकेट लिया।

भारत को तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की कमी काफी खली जो टखने की चोट के कारण इस मैच से बाहर हो गए और उनकी जगह पंकज को टेस्ट पदार्पण करने का मौका मिल गया। लॉर्ड्स टेस्ट 95 रन से जीतकर भारत पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे है। पांच मैचों का पहला नॉटिंघम में ड्रॉ रहा था।

भारत ने इस मैच में चोटिल इशांत शर्मा की पेसर पंकज सिंह को शामिल किया है जबकि रोहित शर्मा को स्टुअर्ट बिन्नी की जगह अंतिम एकादश में लिया गया है। इंग्लैंड की ओर से टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। विकेटकीपर जोस बटलर को टेस्ट कैप प्रदान किया गया है जबकि क्रिस वोक्स और क्रिस जॉर्डन को भी टीम में शामिल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed