IND vs SA: पहले टेस्ट मैच में आगे नहीं खेलेंगे शुभमन गिल, बीसीसीआई ने बताया अब कैसा है कप्तान का हाल
गिल को दूसरे दिन बल्लेबाजी करते वक्त चोट लग गई थी जिसके बाद वह मैदान से बाहर चले गए थे। गिल इसके बाद मैदान पर नहीं उतरे और शनिवार की रात उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
विस्तार
गिल भारत की पहली पारी के दौरान रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान से बाहर चले गए थे। गिल ने पहली पारी में तीन गेंदों का सामना किया, लेकिन चोट के कारण उन्हें मैदान से बाहर लौटना पड़ा। गिल साइमन हार्मर की गेंद पर स्लॉग स्वीप करने के प्रयास में गर्दन में मोच आने के बाद रिटायर्ड हर्ट हो गए थे। उन्होंने हार्मर को बैकवर्ड स्क्वायर लेग के ऊपर से चौका मारा, लेकिन इस दौरान उनकी गर्दन में जकड़न पैदा हो गई। फिजियो तुरंत ही मैदान पर पहुंचे लेकिन इस स्टार बल्लेबाज को रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौटना पड़ा। यह घटना ड्रिंक्स ब्रेक के बाद 35वें ओवर में घटी थी।
बीसीसीआई ने गिल की फिटनेस पर जानकारी देते हुए कहा, गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन गर्दन पर चोट लगी थी। उन्होंने दिन के खेल की समाप्ति के बाद अस्पताल ले जाया गया था। वह फिलहाल अस्पताल में निगरानी में हैं और शुरुआती टेस्ट मैच में आगे हिस्सा नहीं होंगे। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी लगातार निगरानी रख रही है।
🚨 Update 🚨
— BCCI (@BCCI) November 16, 2025
Captain Shubman Gill had a neck injury on Day 2 of the ongoing Test against South Africa in Kolkata. He was taken to the hospital for examination after the end of day's play.
He is currently under observation in the hospital. He will take no further part in the… pic.twitter.com/o7ozaIECLq