फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India can also opt Rotation policy for players BCCI officials gave Information

टी-20 विश्वकप की हार का असर: इंग्लैंड की तरह 'रोटेशन पॉलिसी' अपनाने के लिए बीसीसीआई तैयार, बोर्ड के अधिकारी ने दी जानकारी

Sat, 13 Nov 2021 03:29 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 13 Nov 2021 03:29 PM IST
सार

इंग्लैंड की तरह अब भारतीय क्रिकेट बोर्ड भी रोटेशन पॉलिसी अपनाने के लिए तैयार है। इससे खिलाड़ियों को समय-समय पर आराम मिलेगा और उन्हें बायो बबल की थकान से राहत मिलेगी। 
 

विज्ञापन
India can also opt Rotation policy for players BCCI officials gave Information
रोटेशन पॉलिसी के तहत सीनियर खिलाड़ियों को घरेलू सीरीज में आराम मिलेगा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 विश्वकप 2021 में भारतीय टीम की करारी हार के बाद बीसीआई भी इंग्लैंड की तरह रोटेशन पॉलिसी अपना सकता है। इससे खिलाड़ियों को समय पर आराम मिलेगा और उन्हें थकान नहीं महसूस होगी। इस वर्ल्डकप के दौरान भारतीय कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने बायो बबल से होने वाली थकान का मुद्दा उठाया था। इसके बाद पूर्व कोच रवि शास्त्री ने भी खिलाड़ियों को आराम देने पर जोर डाला था। इसके बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड भी इंग्लैंड की तरह रोटेशन पॉलिसी अपनाने पर विचार कर रहा है। 
विज्ञापन


17 नवंबर से भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलेगी। इसके बाद दो टेस्ट मैच भी खेले जाएंगे। इसी सीरीज से बीसीसीआई रोटेशन पॉलिसी शुरु कर रहा है। इनसाइड स्पोर्ट्स की खबर के अनुसार अब हर सीरीज में किसी न किसी अहम खिलाड़ी को आराम दिया जाएगा। खासकर जो खिलाड़ी तीनों फॉर्मेट खेलते हैं, उन्हें तय समय पर आराम दिया जाएगा। 
विज्ञापन


टी-20 में नए खिलाड़ियों को मिलेगा मौका
बीसीसीआई अधिकारी ने कहा "हमें खिलाड़ियों की थकान का ध्यान रखना होगा। लगातार बायो बबल में रहना आसान नहीं है और हमें खिलाड़ियों को रोटेट करने की जरूरत होगी। न्यूजीलैंड सीरीज से इसकी शुरुआत होगी। हमारे पास कई बेहतरीन खिलाड़ी हैं, जिन्हें आने वाले समय में मौका मिलेगा। कम से कम टी-20 टीम में कई नए खिलाड़ी शामिल होंगे। वहीं टेस्ट में भारत का कोर ग्रुप बना रहेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा "श्रेयस अय्यर का चयन भविष्य को ध्यान में रखते हुए किया गया है। रहाणे और पुजारा की उम्र भी बढ़ रही है। हमें खिलाड़ियों की थकान का ध्यान रखना होगा। हमारे स्पिन गेंदबाज भी लंबे समय से क्रिकेट खेल रहे हैं और उन्हें भी आराम की जरूरत होगी। आने वाली सीरीज में जयंत यादव अच्छे विकल्प हो सकते हैं।"


रहाणे और पुजारा की हो सकती है छुट्टी
पिछले कुछ समय में चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे ने अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन नहीं किया है। यह बात बोर्ड के दिमाग में है। इसी वजह से ऐसे खिलाड़ियों को तैयार किया जाएगा, जो जरूरत पड़ने पर उनकी जगह ले सकें। इसके साथ रोटेशन पॉलिसी के जरिए खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा, लेकिन इंग्लैंड की तरह खिलाड़ी आराम के लिए बाध्य नहीं होंगे। उनकी मर्जी के अनुसार ही उन्हें आराम दिया जाएगा। इसके साथ ही खिलाड़ियों का टी-20 पूल बड़ा किया जाएगा और सीनियर खिलाड़ियों को घरेलू सीरीज में आराम दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed