फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India bowling coach Morne Morkel thrown his weight behind Abhishek Sharma despite the string of failures

T20 World Cup: तीन शून्य के बावजूद अभिषेक की फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं भारतीय टीम, मोर्कल ने किया समर्थन

Fri, 20 Feb 2026 07:57 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 20 Feb 2026 07:57 PM IST
सार

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 विश्व कप में रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। लेकिन टीम प्रबंधन पूरी तरह उनके साथ खड़ा है। गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल का कहना है कि ड्रेसिंग रूम में अभिषेक को बाहर बैठाने पर कोई चर्चा नहीं हुई है।

विज्ञापन
India bowling coach Morne Morkel thrown his weight behind Abhishek Sharma despite the string of failures
मोर्ने मोर्कल - फोटो : IANS

विस्तार

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 विश्व कप में फॉर्म में नहीं चल रहे हैं और लगातार तीन मैचों में शून्य पर आउट हुए हैं। लेकिन टीम प्रबंधन अभिषेक की फॉर्म को लेकर चिंतित नहीं है। अभिषेक टूर्नामेंट में अब तक खाता भी नहीं खोल सके हैं। टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने अभिषेक का समर्थन किया और कहा कि अभिषेक को बाहर बैठाने पर ड्रेसिंग रूम में कोई चर्चा तक नहीं हुई है। 
विज्ञापन

मोर्कल को अभिषेक के फॉर्म में आने का भरोसा
भारत का सामना अब सुपर आठ चरण में रविवार को दक्षिण अफ्रीका से होना है। इस मैच से पहले मोर्कल ने कहा, हमारी टीम में इस बारे (अभिषेक को बाहर बैठाने) में कोई चर्चा नहीं हुई। वह विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। टूर्नामेंट में अब तक हमारे अन्य खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है, जबकि अभिषेक उतने रन नहीं बना पा रहे हैं जितने की उम्मीद की जाती है। हम अभी विश्व कप के एक बहुत ही महत्वपूर्ण दौर से गुजर रहे हैं और मुझे पूरा विश्वास है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेंगे। न केवल टीम के लिए, बल्कि मैच देख रहे सभी दर्शकों के लिए भी क्योंकि वह मनोरंजक हैं और हमें यह देखना पसंद है। वह नेट में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। बस उन्हें अच्छी शुरुआत चाहिए और अपनी पारी को लय में लाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा टूर्नामेंट में नहीं खोल सके हैं खाता
मौजूदा टूर्नामेंट में अभिषेक अब तक खाता भी नहीं खोल सके हैं क्योंकि अमेरिका के खिलाफ पहले मैच में अभिषेक शून्य पर आउट हुए थे, फिर पाकिस्तान के खिलाफ वह खाता नहीं खोल पाए थे और अब नीदरलैंड के खिलाफ भी उनका बल्ला खामोश ही रहा। टी20 विश्व कप से पहले शानदार फॉर्म में दिख रहे अभिषेक का बल्ला टूर्नामेंट में खामोश ही चल रहा है। पिछली सात टी20 अंतरराष्ट्रीय पारियों में उन्होंने एक अर्धशतक लगाया है। अभिषेक की पिछली सात पारियों की बात करें तो उन्होंने 0, 68*, 0, 30, 0, 0 और 0 रन बनाए हैं। यानी पिछली सात पारियों में अभिषेक के बल्ले से सिर्फ एक बार अर्धशतक निकल रहा है और कुल 98 रन ही बना सके हैं। इतना नहीं सात में से पांच बार तो वह खाता भी नहीं खोल सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed