फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india blue wins Challenger Trophy

भुवनेश्वर के दम पर इंडिया ब्लू बना चैंपियन

Mon, 30 Sep 2013 12:55 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 30 Sep 2013 12:55 PM IST
विज्ञापन
india blue wins Challenger Trophy

भुवनेश्वर कुमार की घातक गेंदबाजी के दम पर इंडिया ब्लू ने स्टार खिलाड़ियों से सजी दिल्ली की टीम को 50 रन से हराकर एनकेपी साल्वे चैलेंजर ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन


इंदौर में हुए टूर्नामेंट के फाइनल मैच में टॉस जीतकर युवराज सिंह की अगुआई वाली इंडिया ब्लू ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 274 रन का स्कोर बनाया।
विज्ञापन


जवाब में ‘मैन ऑफ द मैच’ भुवनेश्वर की शानदार गेंदबाजी के आगे दिल्ली की टीम 44.4 ओवर में सिर्फ 224 रन पर सिमट गई। भुवनेश्वर ने नौ ओवर में एक मेडन के साथ 39 रन देकर चार विकेट चटकाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय क्रिकेट टीम में वापसी की तलाश में जुटे ओपनर गौतम गंभीर और वीरेंद्र सहवाग के अलावा कप्तान विराट कोहली बड़ी पारी खेलने में विफल रहे। वहीं युवा बल्लेबाज उन्मुक्त चंद भी सिर्फ छह रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

सहवाग-गंभीर फिर नाकाम
भुवनेश्वर कुमार ने गंभीर (4) को आउट कर दिल्ली को पहला झटका दिया। जल्द ही भुवनेश्वर ने उन्मुक्त चंद की गिल्लियां बिखेर कर दिल्ली को दोहरा झटका दिया। सहवाग (5) के स्टंप्स मीडियम पेसर आर विनय कुमार ने उखाड़ दिए और दिल्ली का स्कोर तीन विकेट पर 26 रन कर दिया।

कप्तान विराट कोहली (23) ने शुरुआत तो अच्छी की लेकिन वह दुर्भाग्यशाली रहे और रन आउट हो गए। 123 रन तक दिल्ली ने छह विकेट गंवा दिए।

लेकिन मिलिंद कुमार और पवन बिष्ट ने शानदार अर्धशतक ठोककर टीम को मुकाबले में बनाए रखने की कोशिश की। मिलिंद ने 67 गेंदों में सात चौकों के साथ 54 रन बनाए जबकि बिष्ट 49 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के के साथ 54 रन बनाकर नाबाद रहे। इन दोनों के आउट होने के साथ ही दिल्ली की हार तय हो गई।
 
अवाना-भाटिया ने झटके 4-4 विकेट
इससे पहले इंडिया ब्लू के लिए मनीष पांडे ने सर्वाधिक 78 गेंदों में छह चौकों और एक छक्के के साथ 62 रन बनाए। कप्तान युवराज सिंह ने 40 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के के साथ 29 रन की पारी खेली।


पुछल्ले बल्लेबाज पीयूष चावला ने 32 गेंदों में चार चौकों और एक छक्के के साथ नाबाद 42 रन की धमाकेदार पारी खेलकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। दिल्ली के लिए परविंदर अवाना और रजत भाटिया ने चार-चार विकेट अपने नाम किए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed