फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Beats Thailand by 74 runs in women's asia cup semi final reached final for record eighth time

IND-W vs THAI-W: भारत ने सेमीफाइनल में थाईलैंड को 74 रन से हराया, फाइनल में पाकिस्तान या श्रीलंका से मुकाबला

Thu, 13 Oct 2022 12:07 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट Published by: शक्तिराज सिंह Updated Thu, 13 Oct 2022 12:07 PM IST
सार

भारत ने थाईलैंड को हराकर लगाकार आठवीं बार महिला एशिया कप के फाइनल में जगह बनाई है। भारत एकमात्र टीम है, जो हर बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। अब भारत का सामना श्रीलंका या पाकिस्तान से होगा। 
 

विज्ञापन
India Beats Thailand by 74 runs in women's asia cup semi final reached final for record eighth time
भारत बनाम थाईलैंड - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महिला एशिया कप 2022 के पहले सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने थाईलैंड को 74 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। भारत इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम है। फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच होने वाले मैच की विजेता टीम से होगा। इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 148 रन बनाए थे। इसके जवाब में थाईलैंड की टीम नौ विकेट खोकर 74 रन ही बना पाई और मुकाबला 74 रन से हार गई। 
विज्ञापन


भारत एकमात्र टीम है, जो हर बार महिला एशिया कप के फाइनल में पहुंची है। यह आठवां मौका है, जब टीम इंडिया महिला एशिया कप के फाइनल में पहुंची है। इससे पहले छह बार भारत ने यह टूर्नामेंट जीता है और एक बार फाइनल में उसे हार का सामना करना पड़ा है। 2018 में बांग्लादेश ने भारत को हराकर खिताब जीता था। भारत के बाद सबसे ज्यादा श्रीलंका की टीम चार बार एशिया कप का फाइनल खेली है, लेकिन हर बार उसे भारत के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है।   
विज्ञापन


Umran-Kuldeep Visa Delay: टी20 विश्व कप टीम के साथ नहीं जुड़ेंगे उमरान मलिक, वीजा नहीं दिला पाया बीसीसीआई
विज्ञापन
विज्ञापन

India Beats Thailand by 74 runs in women's asia cup semi final reached final for record eighth time
शेफाली वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
भारत की सलामी जोड़ी का अच्छा प्रदर्शन
भारत के लिए स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने शानदार शुरुआत की थी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 27 गेंदों में 38 रन की साझेदारी की। इसके बाद मंधाना 13 रन के स्कोर पर आउट हो गईं। शेफाली ने शानदार बल्लेबाजी जारी रखते हुए जेमिमा रोड्रिग्ज के साथ 29 रन की साझेदारी कर भारत का स्कोर 67 रन तक पहुंचाया। उनके आउट होने के बाद कप्तान हरमनप्रीत और जेमिमा ने तीसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़े। 14वें ओवर में जेमिमा 27 रन बनाकर आउट हो गईं और भारतीय पारी पटरी से उतर गई। एक ओवर बाद ऋचा घोष दो रन बनाकर आउट हो गईं और 18वें ओवर में कप्तान हरमनप्रीत भी 36 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। अंत में पूजा वस्त्राकर ने 13 गेंदों में 17 रन बनाकर भारत का स्कोर 148 रन तक पहुंचाया।

Image

थाईलैंड की बल्लेबाजी फिर फ्लॉप
थाईलैंड के बल्लेबाज भारत के खिलाफ लगातार दूसरे मैच में फ्लॉप रहे। 149 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए। थाईलैंड ने बहुत ही धीमी शुरुआत की। तीसरे ओवर में कोंचरोएनकाई 10 गेंदों में पांच रन बनाकर आउट हो गईं। पांचवें ओवर में चैंथम भी 14 गेंद में चार रन बनाने के बाद आउट हो गईं। पावरप्ले में टीम दो विकेट खोकर सिर्फ 18 रन बना पाई। यहीं से थाईलैंड की हार तय हो गई थी। सातवें ओवर में टिपॉच भी 10 गेंद में पांच रन बनाकर आउट हो गईं। आठवें ओवर में सुथिरुआंग भी सात गेंद में एक रन बनाकर पवेलियन लौट गई। 10 ओवर के बाद थाईलैंड का स्कोर चार विकेट पर 33 रन था और भारत की जीत तय हो गई थी। 

AUS vs ENG: इंग्लैंड का अजब संयोग, ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 में भी आठ रन से हराया, सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त

इसके बाद कप्तान चाईवाई और बूचथम ने पांचवें विकेट के लिए 42 रन की साझेदारी की, लेकिन इन दोनों ने बहुत धीमी गति से रन बनाए। चाईवाई ने 41 गेंदों में 21 और बूचथम ने 29 गेंदों में 21 रन बनाए। 17वें ओवर में बूचथम का विकेट गिरा। इस समय टीम का स्कोर 63 रन था और 73 रन के स्कोर तक पहुंचने में थाईलैंड के नौ विकेट गिर गए। रोसेन पांच रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, पुथावॉन्ग और फनिता माया अपना खाता भी नहीं खोल सकीं। कमचोंपू ने दो रन बनाए। अंत में थाईलैंड की टीम 20 ओवर में 74 रन ही बना पाई।

Image

T20 WC: टीम इंडिया में शामिल नौ क्रिकेटरों को ऑस्ट्रेलिया में खेलने का अनुभव, विराट के नाम सबसे ज्यादा रन

दीप्ति शर्मा की शानदार गेंदबाजी
दीप्ति ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने अपने चार ओवर में सात रन देकर तीन विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने एक मेडन ओवर भी किया। दीप्ति ने भारत के लिए पारी की शुरुआत की और अपने सभी ओवर एक ही स्पेल में किए। उन्होंने शुरुआती सात में चार ओवर किए और तीन विकेट लेकर थाईलैंड की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। 

Image

दीप्ति के अलावा राजेश्वरी गायकवाड़ ने भी दो विकेट लिए, लेकिन उन्होंने दोनों विकेट 19वें ओवर में लिए। तब तक मैच खत्म हो चुका था। रेणुका सिंह, स्नेह राणा और शेफाली वर्मा को भी एक-एक विकेट मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed