{"_id":"5bae352e867a55113f33fdb6","slug":"india-beat-zimbabwe-by-136-runs-and-enters-in-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ओवर में वाइड से दिए 12 रन, फिर भी फाइनल में पहुंची भारतीय टीम","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एक ओवर में वाइड से दिए 12 रन, फिर भी फाइनल में पहुंची भारतीय टीम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 28 Sep 2018 07:35 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
16 गेंदों का ओवर जिसमें 12 रन वाइड के। भारतीय पेसर पीयूष साल्वी ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बृहस्पतिवार को यह ओवर फेंका। हालांकि, इसके बावजूद भारतीय टीम जिम्बाब्वे को 136 रन से रौंदकर रेड बुल कैंपस क्रिकेट विश्व फाइनल्स के खिताबी मुकाबले में पहुंच गई।
विज्ञापन
भारत का प्रतिनिधित्व कर रही पुणे के मराठवाड़ा मित्र मंडल कालेज ऑफ कॉमर्स की टीम ने कप्तान शुभम नगावदे की 133 रन की नाबाद पारी के दम पर दो विकेट पर 244 रन बनाए।
विज्ञापन
जवाब में जिम्बाब्वे का प्रतिनिधित्व कर रही बुलावायो की नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस और टेक्नॉलजी की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 109 रन ही बना सकी। साल्वी ने जिम्बाब्वे की पारी के दूसरे ओवर में 10 वाइड गेंद पर 12 रन दिए, जिसके बाद कप्तान ने उन्हें मैच में दोबारा गेंदबाजी का मौका नहीं दिया।
विज्ञापन