फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india beat pak to make final of womens world cup qualifier

ICC वर्ल्ड कप क्वालिफायर में भारतीय महिला टीम ने पाक को दी मात

Sun, 19 Feb 2017 07:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Sun, 19 Feb 2017 07:48 PM IST
विज्ञापन
india beat pak to make final of womens world cup qualifier
team india
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपनी जीत का सिलसिला जारी रखते हुए रविवार को आईसीसी वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैच में पाकिस्तान को सात विकेट से हरा दिया। हालांकि भारतीय टीम वर्ल्ड कप के लिए पहले ही क्वालिफाई कर चुकी है। मैच में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने के लिए एकता बिष्ट को 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया।
विज्ञापन


कप्तान मिताली राज ने टॉस जीतने के बाद विपक्षी टीम को बैटिंग के लिए आमंत्रित किया। भारतीय बॉलिंग के आगे पाक टीम पस्त नजर आई और 43.4 ओवर में महज 67 रन पर ही ऑल आउट हो गई। जवाब में टीम इंडिया ने  22.3 ओवर्स में 70 रन बनाकर मैच जीत हासिल कर ली। जीत के साथ ही भारतीय टीम सुपर सिक्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।
विज्ञापन


 

वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय महिला टीम को बधाई दी

india beat pak to make final of womens world cup qualifier
वीरेंद्र सहवाग - फोटो : Zimbio
भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा 29 रन बनाकर नाबाद रही वहीं हरमनप्रीत कौर ने 24 रन बनाए। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए 42 रन जोड़े। वेदा कृष्णमूर्ति ने विजयी चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। पाकिस्तान की ओर से सादिया यूसुफ ने 19 रन देकर दो विकेट हासिल किेए।

टीम इंडिया की जीत के बाद पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भारतीय महिला टीम को बधाई दी। 
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed