फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india beat england by 5 wicket in 4th odi

'डेड' बॉल ने डुबोई इंग्लैंड की नैया

Wed, 23 Jan 2013 07:52 PM IST
मोहाली/इंटरनेट डेस्क
मोहाली/इंटरनेट डेस्क Updated Wed, 23 Jan 2013 07:52 PM IST
विज्ञापन
india beat england by 5 wicket in 4th odi

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टीव फिन की इस सीरीज में यह संभवतः चौथी डेड बॉल थी। ऑस्ट्रेलियन अंपायर स्टीव डेविस इस सीरीज में फिन की इस गेंद को कई बार डेड बॉल दे चुके हैं। दरअसल फिन गेंदबाजी करते वक्त जब गेंद को डिलेवर करते हैं तो कभी-कभी उनके दाहिने पैर से नॉन स्ट्राइक स्टंप की गिल्ली गिर जाती है।

विज्ञापन


इस कारण अंपायर इसे डेड बॉल दे देते हैं। हालांकि क्रिकेट में ऐसा कोई नियम नहीं है कि गेंदबाज के पैर से गिल्ली गिरने के कारण डेड बॉल ही दिया जाएगा। यह अंपायर पर निर्भर करता है कि वो क्या फैसला देता है। अंपायर अगर चाहे तो इस नो बॉल भी दे सकता है।
विज्ञापन


चौथे वनडे के 36वें ओवर को लेकर जब फिन आए तो उस समय भारत का स्कोर 178/4 था। क्रीज पर रैना 41 और धोनी 11 रन बनाकर मौजूद थे। ओवर की पहली ही गेंद पर रैना फर्स्ट स्लिप पर कैच पकड़े गए। निराश रैना पवेलियन की तरफ लौटते कि अंपायर स्टीव डेविस ने इसे डेड बॉल करार दिया। रैना ने इस जीवनदान का फायदा उठाते हुए शानदार अर्धशतक जमाते हुए नाबाद 89 रन ठोक टीम को सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच का फुल स्कोरकार्ड देखने के लिए यहां क्लिक करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed