{"_id":"5c0aefa9bdec2241d045b372","slug":"india-beat-afghanistan-in-emerging-asia-cup-2018-by-74-runs","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत ने एमर्जिंग एशिया कप में अफगानिस्तान को 74 रन से हराया","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत ने एमर्जिंग एशिया कप में अफगानिस्तान को 74 रन से हराया
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 08 Dec 2018 03:39 AM IST
विज्ञापन
भारत ने तीसरे एसीसी एमर्जिंग टीम एशिया कप टूर्नामेंट के अपने शुरुआती मैच में शुक्रवार को यहां अफगानिस्तान पर 74 रन से आसान जीत दर्ज की।
विज्ञापन
भारत ने पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 281 रन बनाये और फिर अफगानिस्तान को 44.4 ओवर में 207 रन पर समेट दिया।
मध्यक्रम के बल्लेबाज दीपक हुड्डा (105) के शतक की मदद से भारत ने दमदार स्कोर खड़ा किया। इसके बाद ऑफ स्पिनर कप्तान जयंत यादव (37 रन देकर तीन) और मयंक मार्केंडेय (41 रन देकर तीन) ने अफगानिस्तान को आउट करने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन
दिन के एक अन्य मैच में मेजबान श्रीलंका ने ओमान को 109 रन से हराया।