फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India batting coach Sitanshu Kotak expecting pitch for the Lord’s Test much more challenging for the batters

IND vs ENG: बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने माना, लॉर्ड्स की पिच होगी चुनौतीपूर्ण; बल्लेबाजों के लिए कही ये बात

Tue, 08 Jul 2025 08:43 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 08 Jul 2025 08:43 PM IST
सार

मैच से दो दिन पहले पिच पर काफी घास दिखी। इस घास को हालांकि मैच की पूर्व संध्या पर कम किया जाएगा। भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने उम्मीद जताई कि बल्लेबाज तब तक गैर जरूर शॉट खेलने से बचेंगे, जब तक कोई समस्या नहीं होगी।

विज्ञापन
India batting coach Sitanshu Kotak expecting pitch for the Lord’s Test much more challenging for the batters
भारतीय टीम - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टीम के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक को उम्मीद है कि 10 जुलाई से लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे टेस्ट मैच की पिच पहले दो मैचों की सपाट पिच की तुलना में बल्लेबाजों के लिए चुनौतीपूर्ण होगी। हालांकि, उन्होंने उम्मीद जताई कि बल्लेबाज तब तक गैर जरूर शॉट खेलने से बचेंगे, जब तक कोई समस्या नहीं होगी। लीड्स और बर्मिंघम की पिच बल्लेबाजों को अनुकूल थी और भारतीय बल्लेबाजों ने दोनों ही मैच में अच्छा प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन

पिच पर दिखी काफी घास 
मैच से दो दिन पहले पिच पर काफी घास दिखी। इस घास को हालांकि मैच की पूर्व संध्या पर कम किया जाएगा। भारत के लिए तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस मैच में वापसी करेंगे, जबकि इंग्लैंड के लिए जोफ्रा आर्चर के भी तीसरे टेस्ट मैच में खेलने की उम्मीद है। आर्चर चार साल में अपना पहला टेस्ट मैच खेल सकते हैं। शुभमन गिल की अगुआई में भारतीय बल्लेबाज अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। गिल, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल और ऋषभ पंत ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोटक ने कहा, पिच पर पिछले दो मैचों की तुलना में अधिक घास है। मैच की पूर्व संध्या पर कल शायद इस घास की कुछ छंटनी की जाए। इसके बाद ही हम इस मुद्दे पर कुछ बात कर सकते हैं। आम तौर पर लॉर्ड्स मैदान में कम स्कोर बनता है। ऐसे में यहां गेंदबाजों के लिए परिस्थितियां मददगार होने की उम्मीद है। बल्लेबाजी की बात करें तो मैं मानता हूं कि यह मानसिकता पर निर्भर है। क्रीज पर समय बिताना आपका सबसे अच्छा दोस्त हो सकता है। आप जितना अधिक समय क्रीज पर बिताएंगे, उतना ही आप परिस्थितियों से बेहतर तरीके से सामंजस्य बैठा पाएंगे।
विज्ञापन

आर्चर की वापसी पर क्या बोले कोटक?
इंग्लैंड के तेज गेंदबाज आर्चर अब पूरी तरह फिट हो गए हैं और माना जा रहा है कि वह लॉर्ड्स टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग-11 का हिस्सा होंगे। आर्चर की वापसी के बारे में पूछे जाने पर कोटक ने कहा, यह एक चुनौती होगी। जोफ्रा वापसी करेगा। इंग्लैंड की टीम में गेंदबाजी में कुछ बदलाव हो सकते हैं। ऐसा लग रहा है कि यह पिच अधिक चुनौतीपूर्ण होगी। आप अगर अच्छी बल्लेबाजी करते हैं तो इससे तालमेल बिठा लेंगे और अगर ऐसा नहीं कर सके तो हर विकेट आपके लिए चुनौतीपूर्ण होगी।

कोटक बोले- पंत को नियम में बांधना मश्किल 
कोटक ने भारतीय बल्लेबाजों की तारीफ करते हुए कहा कि पंत की आक्रामक बल्लेबाजी को छोड़ कर सभी बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी की और टीम इस दौरान चार रन प्रति ओवर के औसत से रन बनाने में सफल रही। उन्होंने कहा कि पंत जैसे खिलाड़ी को बल्लेबाजी के नियम में बांधना मुश्किल है। उन्होंने कहा, हर टीम में कुछ आक्रामक खिलाड़ी होंगे जो विपक्षी टीम की लय बिगाड़ने में बहुत अच्छे होते हैं। हमारी टीम में यशस्वी और पंत ऐसे खिलाड़ी है। इसका हालांकि यह मतलब नहीं है कि वे बिना सोचे समझे खेलते हैं। पंत ऐसे बल्लेबाज हैं जो अपनी पारी के दौरान ज्यादा बात करना पसंद नहीं करते क्योंकि उन्हें लगता है कि इससे उनकी मानसिकता बदल जाती है और वह गलत निर्णय ले लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed