{"_id":"67ac9fd2226ee74b8006208a","slug":"india-batter-sanju-samson-undergoes-finger-surgery-expected-to-take-a-month-to-recover-healh-update-2025-02-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IPL 2025: संजू सैमसन की अंगुली की हुई सर्जरी, आईपीएल से पहले हो पाएंगे फिट? जानें ठीक होने में कितना लगेगा समय","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IPL 2025: संजू सैमसन की अंगुली की हुई सर्जरी, आईपीएल से पहले हो पाएंगे फिट? जानें ठीक होने में कितना लगेगा समय
Wed, 12 Feb 2025 06:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 12 Feb 2025 06:50 PM IST
सार
सैमसन को इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में चोट लगी थी। सैमसन जोफ्रा आर्चर की गेंद पर चोटिल हो गए थे। वह सात गेंदों पर 16 रन बना पाए थे और चोट के कारण विकेटकीपिंग करने भी नहीं उतरे थे।
विज्ञापन
संजू सैमसन
- फोटो : Rajasthan Royals X Account
विस्तार
भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन की अंगुली की सर्जरी हुई है, लेकिन माना जा रहा है कि आईपीएल 2025 से पहले तक पूरी तरह ठीक हो जाएंगे। सैमसन आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की अगुआई करेंगे। समझा जाता है कि सर्जरी के बाद सैमसन को ठीक होने के लिए एक महीने का समय लगेगा जिससे उनके पास आईपीएल से पहले ठीक होने के लिए पर्याप्त समय है। आईपीएल 2025 की शुरुआत 21 मार्च से हो सकती है।
विज्ञापन
इंग्लैंड के खिलाफ लगी थी चोट
सैमसन को इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज के पांचवें मुकाबले में चोट लगी थी। सैमसन जोफ्रा आर्चर की गेंद पर चोटिल हो गए थे। वह सात गेंदों पर 16 रन बना पाए थे और चोट के कारण विकेटकीपिंग करने भी नहीं उतरे थे। उस मैच में सैमसन की जगह ध्रुव जुरेल ने विकेट के पीछे जिम्मा संभाला था और तीन कैच लिए थे। भारत ने वो मैच 150 रनों से जीतकर इंग्लैंड को सीरीज में 4-1 से हराया था।

रणजी ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल से भी रहे थे बाहर
चोट के कारण सैमसन केरल के लिए आठ फरवरी से जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी का क्वार्टर फाइनल मुकाबला नहीं खेल सके थे। सैमसन इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके थे और उन्होंने पांच मैचों में 10.20 के औसत और 118.60 के स्ट्राइक रेट सिर्फ 51 रन बनाए थे। सैमसन ने आखिरी बार भारत के लिए दिसंबर 2023 में वनडे मैच खेला था जहां उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शतक लगाया था।

इसके बाद से भारत ने 2024 में तीन वनडे मैच खेले। सैमसन विजय हजारे ट्रॉफी के लिए केरल की टीम में जगह नहीं बना पाए थे क्योंकि उन्हें टूर्नामेंट के लिए टीम के तैयारी शिविर में हिस्सा नहीं लिया था। सैमसन अब आईपीएल 2025 में राजस्थान की कमान संभालेंगे। राजस्थान ने उनके नेतृत्व में पिछले सीजन आईपीएल के प्लेऑफ में जगह बनाई थी, लेकिन उसे क्वालिफायर-2 में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।