फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India Atheletes Dhanalakshmi Shekhar breaks down after knowing her sister had died When she was participate in Tokyo olympics 2021

Tokyo Olympics: घर पहुंचते ही फूट-फूटकर रोने लगी एथलीट धनलक्ष्मी, मामला जान पड़ोसियों के भी निकल आए आंसू

Sun, 08 Aug 2021 04:04 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sun, 08 Aug 2021 04:04 PM IST
सार

तमिलनाडु की एथलीट धनलक्ष्मी को टोक्यो ओलंपिक के दौरान भारतीय दल में विकल्प के तौर पर रखा गया था। हालांकि वह कोई पदक नहीं जीत पाईं। उन्होंने कहा कि उनका मुकाबला बहुत कड़ा था। लेकिन अब वह बेहतर तैयारी करेंगी जिसके चलते ओलंपिक में पदक जीतकर देश का नाम रोशन करें। 

विज्ञापन
India Atheletes Dhanalakshmi Shekhar breaks down after knowing her sister had died When she was participate in Tokyo olympics 2021
धनलक्ष्मी शेखर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिलनाडु की एथलीट सुभा वेंकटेशन और धनलक्ष्मी शेखर टोक्यो ओलंपिक में हिस्सा लेने के बाद शनिवार को अपने शहर त्रिचि लौटीं। जहां उनके शहर में दोनों एथलीटों का भव्य स्वागत गिया। इस मौके पर सुभा और लक्ष्मी ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में हमारा मुकाबला काफी कड़ा था, इसलिए हम पदक नहीं जीत पाईं। उन्होंने कहा कि वह और मेहनत करेंगी ताकि पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर सकें। इतना ही नहीं उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन द्वारा सरकारी नौकरी दिए जाने का आभार जताया और कहा कि मुख्यमंत्री के इस कदम से उनके घर का भार कम होगा। 

विज्ञापन


धनलक्ष्मी को टोक्यो ओलंपिक में भारतीय दल में विकल्प के तौर पर रखा गया था। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु के खेलों में बेहतर प्रतिनिधित्व मिलना शुरू हो गया है, उनके मुताबिक पहले राज्य के खिलाड़ियों ओलंपिक में पहले ज्यादा हिस्सा नहीं लिया, लेकिन धीरे-धीरे इस परंपरा में बदलाव आया है और उम्मीद है कि आने वाले समय में राज्य के खिलाड़ियों की संख्या ओलंपिक में बढ़ेगी। 
विज्ञापन


ये बातें चल ही रही थीं कि अचानक धनलक्ष्मी रोने लगीं। उनको रोता देख वहां पर मौजूद लोग हैरान रह गए। दरअसल उन्हें पता चला कि जब वह टोक्यो में थीं तो उस समय उनकी बहन का बीमारी के चलते निधन हो गया। लेकिन उनकी मां ने धनलक्ष्मी को यह जानकारी नहीं दी और छुपा ली। मां का भी मानना था अगर यह जानकारी धनलक्ष्मी को दूंगी तो उसका ध्यान खेल से भटक सकता है। बहन के निधन की जानकारी मिलने बाद धनलक्ष्मी फूट-फूट कर रोने लगीं वह घुटनों के बल बैठ गईं। वहां पर मौजूद लोगों ने किसी तरह से उनको संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


धनलक्ष्मी को तमिलनाडु से एथलेटिक्स का उभारत हुआ सितारा माना जा रहा। ऐसा में उनकी मां ऊषा और परिवार के अन्य लोगों ने उनके ओलंपिक में भाग लेने और खेलने के महत्व को समझा शायद इसलिए बहन ने निधन की जानाकरी धनलक्ष्मी को नहीं दी। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed