{"_id":"325573f32f5309de4ccb3855dba9ae97","slug":"india-a-won-by-93-runs-in-t20","type":"story","status":"publish","title_hn":"रसेल ने लिए लगातार 4 गेंदों में 4 विकेट, फिर भी जीता भारत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
रसेल ने लिए लगातार 4 गेंदों में 4 विकेट, फिर भी जीता भारत
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 21 Sep 2013 04:02 PM IST
विज्ञापन
कप्तान युवराज सिंह के हरफनमौला प्रदर्शन और राहुल शर्मा के पांच विकेट के दम पर भारतीय टीम ने विंडीज से पिछली हार का बदला चुकता कर लिया है।
विज्ञापन
वेस्ट इंडीज के हाथों तीन मैचों की गैर आधिकारिक वनडे सीरीज गंवाने के बाद भारतीय टीम ने पलटवार करते हुए एकमात्र ट्वंटी-20 मैच 93 रनों से जीत लिया है।
बंगलुरु में वेस्ट इंडीज ए के खिलाफ खेले गए टी-20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए ने 20 ओवर में सात विकेट पर 214 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
भारतीय टीम की ओर से कप्तान युवराज सिंह ने एक बार फिर आतिशी पारी खेली। उन्होंने महज 35 गेंदों में चार चौके और तीन छक्के की मदद से 52 रन बनाए।
युवराज के अलावा ओपनर उन्मुक्त चंद ने 47 और केदार जाधव ने 42 रनों का योगदान दिया। रॉबिन उथप्पा ने भी 35 रन बनाए।
विंडीज टीम की ओर से तेज गेंदबाज आंद्रे रसेल ने 45 रन देकर चार विकेट झटके। रसेल ने 19वें ओवर में हैट्रिक बनाते हुए लगातार चार गेंदो में चार विकेट झटके। रसेल ने लसिथ मलिंगा के टी-20 में लगातार चार विकेट झटकने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।
विज्ञापन
जवाब में कैरेबियाई टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और बल्लेबाज लगातार विकेट गंवाते चले गए। विंडीज 16.2 ओवर में 121 रन बनाकर आउट हो गया।
फिरकी गेंदबाज राहुल शर्मा ने महज 23 रन लेकर पांच विकेट झटककर मेहमान टीम की हालत खराब कर दी। बल्लेबाजी में कमाल दिखाने वाले कप्तान युवराज ने दो विकेट झटके।