फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India A vs South Africa A day 3 match report

जलज-नदीम की उम्दा गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ भारत जीत की कगार पर 

Wed, 11 Sep 2019 08:35 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 11 Sep 2019 08:35 PM IST
विज्ञापन
India A vs South Africa A day 3 match report
भारत ए बनाम दक्षिण अफ्रीका ए - फोटो : सोशल मीडिया

भारत ए बारिश से प्रभावित पहले अनौपचारिक चार दिवसीय टेस्ट के तीसरे दिन दक्षिण ए के खिलाफ जीत की दहलीज पर पहुंच गया है। रात को हुई बारिश और मैदान गीला होने के कारण बुधवार को ग्रीनफील्ड स्टेडियम में केवल 20 ओवर का खेल हो पाया। भारत ए ने इस दौरान पांच विकेट हासिल करते हुए दक्षिण अफ्रीका ए का स्कोर दूसरी पारी में नौ विकेट पर 179 रन कर दिया।

विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका ए को सिर्फ 40 रन की बढ़त हासिल है और उसका एक विकेट बचा है। भारत ए ने दक्षिण अफ्रीका ए के पहले पारी के 164 रन के जवाब में 303 रन बनाए थे। भारत ए ने आज हुए 20 ओवर के खेल का पूरा फायदा उठाया। स्पिनर शाहबाज नदीम (17 रन पर तीन विकेट) और जलज सक्सेना (22 रन पर दो विकेट) ने मेहमान टीम को झटके दिए।
विज्ञापन


कल के नाबाद बल्लेबाजों हेनरिक क्लासेन (48) और वियान मुल्डर (46) ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए दक्षिण अफ्रीका ए को बढ़त दिलाई। दोनों ने 18 ओवर में 74 रन की साझेदारी की। मुल्डर ने इस दौरान छह चौके और एक छक्का मारा। क्लासेन ने धैर्य के साथ बल्लेबाजी करते हुए रन जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिकी भुई ने हालांकि मुल्डर को रन आउट करके भारत को वापसी कराई। सक्सेना ने इसके बाद डेन पीट (01) को पवेलियन भेजा जबकि नदीम ने मार्को जेनसन (00) को आउट किया।


क्लासेन का धैर्य भी इसके बाद जवाब दे गया और वह सक्सेना की गेंद पर शार्दुल ठाकुर को कैच दे बैठे। खराब रोशनी के कारण जब दिन का खेल समाप्त घोषित किया गया उस समय लूथो सिपामला (नाबाद 05) और लुंगी एनगिडी (नाबाद शून्य) क्रीज पर डटे हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed