फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India a team announced for warm-up and multi-day game against England Lions

India A: इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबलों के लिए टीम का एलान, अभिमन्यू को कमान; 12-20 जनवरी के बीच होंगे अभ्यास मैच

Sat, 06 Jan 2024 08:25 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 06 Jan 2024 08:25 PM IST
सार

भारत ए और इंग्लैंड लॉयंस के बीच पहला अभ्यास मैच 12-13 जनवरी को खेला जाएगा। वहीं, दूसरा अभ्यास मैच 17-20 जनवरी को होगा। दोनों मुकाबले अहमदाबाद में खेले जाएंगे।
 

विज्ञापन
India a team announced for warm-up and multi-day game against England Lions
अभिमन्यू ईश्वरन भारत के कप्तान होंगे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड क्रिकेट टीम पांच टेस्ट मैच की सीरीज खेलने के लिए इसी महीने के अंत में भारत आ रही है। इंग्लैंड का यह दौरा जनवरी के अंत में शुरू होगा और मार्च के महीने में खत्म होगा। हालांकि, इस टेस्ट सीरीज की तैयारी अभी से शुरू हो गई है। बीसीसीआई ने इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ अभ्यास मैचों के लिए भारत ए टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में 13 सदस्य हैं और टीम की कमान अभिमन्यू ईश्वरन को दी गई। 
विज्ञापन


भारत ए और इंग्लैंड लॉयंस के बीच पहला अभ्यास मैच 12-13 जनवरी को खेला जाएगा। वहीं, दूसरा अभ्यास मैच 17-20 जनवरी को होगा। दोनों मुकाबले अहमदाबाद में खेले जाएंगे। हालांकि, पहला मैच मैदान के बी ग्राउंड में होगा। वहीं, दूसरा मैच मुख्य ग्राउंड पर होगा।
विज्ञापन


बीसीसीआई ने जानकारी देते हुए बताया "पुरुष चयन समिति ने दो दिवसीय अभ्यास मैच और इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहले बहु-दिवसीय मैच के लिए 13 सदस्यीय भारत 'ए' टीम की घोषणा की।" भारत 'ए' टीम इस दौरे में कुल तीन बहु-दिवसीय मैच खेलेगी। हालांकि, फिलहाल एक ही मुकाबले के लिए टीम का चयन किया गया है। बाकी दो मुकाबलों के लिए टीम का एलान बाद में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), साई सुदर्शन, रजत पाटीदार, सरफराज खान, प्रदोष रंजन पॉल, केएस भरत (विकेटकीपर), मानव सुथर, पुलकित नारंग, नवदीप सैनी, तुषार देशपांडे, विदवथ कावरप्पा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), आकाश दीप।

यह दौरा दो दिवसीय अभ्यास मैच के साथ शुरू होगा। जो 12 जनवरी, 2024 से शुरू होगा और नरेंद्र मोदी स्टेडियम ग्राउंड 'बी', अहमदाबाद में खेला जाएगा। 17 जनवरी 2024 से शुरू होने वाला पहला चार दिवसीय मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 


भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैच की सीरीज की शुरुआत 25 जनवरी से होगी। वहीं, आखिरी टेस्ट सात मार्च से 11 मार्च के बीच खेला जाएगा। इस टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा बनेंगे और आईपीएल के बाद टी20 विश्व कप का हिस्सा बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed