फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india a beat india b in first match of deodhar trophy

देवधर ट्रॉफी: विहारी की उम्दा बल्लेबाजी, इंडिया बी ने इंडिया ए को बड़े अंतर से दी मात

Sun, 04 Mar 2018 11:32 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 04 Mar 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
india a beat india b in first match of deodhar trophy
देवधर ट्रॉफी

इंडिया ए ने रविवार को प्रो डीबी देवधर ट्रॉफी के उद्घाटन मुकाबले में इंडिया बी को 8 विकेट से हरा दिया। टीम-बी की ओर से जीएच विहारी ने उम्दा बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 76 गेंदों में सर्वाधिक 95 रन जोड़े, जबकि टीम की ओर से बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए डीए जडेजा ने नौ ओवर में 36 रन देकर सर्वाधिक चार विकेट चटकाए। 

विज्ञापन


धर्मशाला में दिन के समय हुई बरसात के कारण ओवर की संख्या घटाकर 43 कर दी गई। इंडिया-बी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इंडिया-ए ने निर्धारित 43 ओवर भी पूरे नहीं खेल पाई और 41.2 ओवर में 178 रन मारकर पूरी टीम आउट हो गई। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया-बी टीम ने 26.2 ओवर में दो विकेट गंवाकर 175 रन मारे और वीजेडी मैथड़ से विजय घोषित किया गया।
विज्ञापन


बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया-ए टीम के शुरूआती बल्लेबाज कुछ अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। टीम के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ 28, इशान किशन दो, शुभमन गिल और एआर बवाने पांच-पांच रन मारकर आउट हो गए, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 11 रन टीम के स्कोर में जोड़े। हालांकि रिक्की भुई ने टीम की बल्लेबाजी को संभाला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन, उनका साथ देने के लिए कोई भी खिलाड़ी क्रीज पर नहीं टिक पा रहा था। रिक्की ने 78 रन, केएच पांडया ने 10, शभाज नदीम छह, मोहम्मद शामी तीन, बसिल थंपी दस रन मारकर आउट हुए। इंडिया-बी की ओर से डीए जडेजा ने चार, जबकि उमेश यादव, सिद्धार्थ कौल और जेजे यादव ने दो-दो विकेट लिए। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया-बी के बल्लेबाज केएस भारत हालांकि आठ रन मारकर आउट हुए। लेकिन, टीम के सलामी बल्लेबाज एआर ऐश्वर्न 43 रन टीम के स्कोर में जोड़कर अच्छी शुरुआत टीम को दी। वहीं, दूसरे छोर से जीएच विहारी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते रहे और 76 गेंदों में 95 और श्रेय्यस अयर ने 33 गेंदों में 28 रन टीम के स्कोर के लिए जोड़े। दोनों ही बल्लेबाज नोट आउट रहे। इंडिया-ए की ओर से मोहम्मद शामी और केएच पांडया ने एक-एक विकेट ली।


आज इंडिया-बी और कर्नाटक टीम में होगा मैच

धर्मशाला में आज इंडिया-बी और कर्नाटक टीम प्रो डीबी देवधर ट्रॉफी के दूसरे मैच में भिड़ेंगी। धर्मशाला स्टेडियम में डे-नाइट मैच खेला जाएगा, जो डेढ़ बजे शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed