{"_id":"5d4c57058ebc3e6d234f5548","slug":"india-a-and-bangladesh-a-match-washed-out","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत अंडर 19 और बांग्ला अंडर 19 टीम का मैच धुला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत अंडर 19 और बांग्ला अंडर 19 टीम का मैच धुला
Thu, 08 Aug 2019 10:38 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 08 Aug 2019 10:38 PM IST
विज्ञापन
-
भारत अंडर 19 और बांग्लादेश अंडर 19 टीमों के बीच युवा एक दिवसीय त्रिकोणीय श्रृंखला का मैच भारी बारिश के कारण रद्द हो गया जिससे दोनों टीमों को बराबर अंक मिले। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत अंडर 19 टीम 244 रन पर आउट हो गई। बाद में बांग्लादेश के दो विकेट 19 रन पर गिर गए थे।
कप्तान शुभांग हेगड़े ने 97 गेंद में 69 रन बनाये जबकि समीर रिजवी ने 32 गेंद में 44 रन की पारी खेली। एक समय भारत अंडर 19 टीम के चार विकेट 15वें ओवर में 65 रन पर गिर गए थे । इसके बाद हेगड़े , रिजवी, दिव्यांश सक्सेना (37) और करण लाल (25) ने पारी को संभाला।
भारत अंडर 19 टीम 49.3 ओवर में 244 रन पर आउट हो गई। बांग्लादेश के लिए शरीफुल इस्लाम, अभिषेक दास और शमीम हुसैन ने तीन तीन विकेट लिए। भारतीय पारी खत्म होने के बाद बारिश शुरू हो गई। बारिश रूकने पर बांग्लादेश अंडर 19 ने खेलना शुरू किया लेकिन दोबारा बारिश शुरू होने से खेल बहाल नहीं हो सका।