{"_id":"58a9b43e4f1c1bac12d851b5","slug":"indavsaus-three-days-practice-match-at-mumbai-ends-with-draw","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IndAVsAus: अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया हुआ पस्त, श्रेयस ने जड़ा दोहरा शतक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IndAVsAus: अभ्यास मैच में ऑस्ट्रेलिया हुआ पस्त, श्रेयस ने जड़ा दोहरा शतक
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 20 Feb 2017 01:34 AM IST
विज्ञापन
स्टीव स्मिथ
- फोटो : Cricket Australia
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडिया ए और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुंबई में खेला गया तीन दिवसीय मैच ड्रा पर समाप्त हुआ। ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज भारतीय बल्लेबाजी के सामने पस्त हो गए। पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया के 7 विकेट पर 469 रन के जवाब में खेलने उतरी इंडिया ए 403 रन पर ढेर हो गई।
इंडिया ए की ओर से युवा बल्लेबाज श्रेयस अय्यर नाबाद 202 रन की पारी खेलकर चयनकर्ताओं का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहे। मुंबई के 22 वर्षीय इस बल्लेबाज ने मैच के तीसरे और आखिरी दिन कैरियर की सर्वश्रेष्ठ पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की सशक्त गेंदबाजी आक्रमण के सामने अय्यर ने 306 मिनट क्रीज पर बिताने के बाद अपनी शानदार पारी में 210 गेंदों पर 27 चौके और सात छक्के लगाए।
अय्यर ने आस्ट्रेलिया के स्पिन आक्रमण की धज्जियां उधेड़ दी। उन्होंने नाथन लियोन और स्टीफन ओ कीफ की गेंदों पर जमकर रन बटोरे। टीम इंडिया की ओर से अय्यर के अलावा कृष्णप्पा गौतम
विज्ञापन
पहली पारी सात विकेट पर 469 रन पर घोषित करने वाली ऑस्ट्रेलिया ने इंडिया पिच पर टिक पाए। उन्होंने 74 रन की पारी खेली। इंडिया ए 91.5 ओवर में 403 बनाकर पवेलियन लौट गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन लियान ने 162रन देकर 4 और कीफ ने 101 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। जबकि दो विकेट तेज गेंदबाज जैक्सन बर्ड को हासिल हुए।

खामोश रहा वार्नर का बल्ला, स्पिनरों ने किया निराश
डेविड वार्नर
तीसरे दिन पिच पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों खासकर डेविड वार्नर का बल्ला एक बार फिर खामोश रहा। दूसरी पारी में वह केवल 35 रन बना सके। पहली पारी में वार्नर ने 25 रन बनाए थे। ग्लैन मैक्सवेल भी केवल 1 रन बना सके। दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 36 ओवर में 4 विकेट खोकर 110 रन बनाए।
इंडिया ए के कप्तान हार्दिक पांड्या का मैच में बल्ले और गेंद दोनों से कमाल नहीं दिखा सके। इस कारण पुणे में उनका टेस्ट डेब्यू करने का सपना एक बार फिर पूरा नहीं हो सकेगा। पांडया केवल 19 रन बना सके। वहीं गेंदबाजी में उन्होंने पहली पारी में 22 ओवर गेंदबाजी की और 84रन देकर महज एक विकेट हासिल किया। वहीं दूसरी पारी में 5 ओवर में 30 रन देकर एक विकेट हासिल कर सके।
टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया के लिए चिंता का विषय ओपनर डेविड वॉर्नर और मैट रेनशॉ का अभ्यास मैच की दोनों पारियों में न चल पाना है। वहीं स्पिनरों का अधिक रन लुटाना भी मेहमान टीम के लिए अच्छा संकेत नहीं है। 23 फरवरी को पुणे में शुरू हो रही टेस्ट सीरीज से पहले ऑस्ट्रेलिया को इन समस्याओं का समाधान ढूंढना होगा। नहीं तो स्टीव स्मिथ को पिछले भारत दौरे की तरह 0-4 के अंतर से हार के लिए तैयार रहना होगा।
अंतिम स्कोर
ऑस्ट्रेलिया पहली पारी 7 विकेट पर 469 रन (पारी घोषित)
इंडिया ए- 403 ऑल आउट
ऑस्ट्रेलिया दूसरी पारी 4 विकेट 110 रन