फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ind w vs wi w 3rd odi to be played in vadodara match preview know details harmanpreet kaur smriti mandhana

IND W vs WI W: विंडीज का सूपड़ा साफ करने के लक्ष्य के साथ उतरेगा भारत, तनुजा या तेजल को मिल सकता है मौका

Thu, 26 Dec 2024 10:31 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 26 Dec 2024 10:31 PM IST
सार

भारतीय टीम ने सीरीज में 300 से अधिक के स्कोर बनाए हैं। पहले मैच में स्मृति मंधाना के साथ पारी का आगाज करने वाली प्रतिका रावल ने दूसरे वनडे में बेहतर प्रदर्शन करके उम्मीद जगाई है।

विज्ञापन
ind w vs wi w 3rd odi to be played in vadodara match preview know details harmanpreet kaur smriti mandhana
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय महिला टीम खराब फॉर्म से जूझ रही वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे और आखिरी एकदिवसीय मैच में शुक्रवार को ‘क्लीन स्वीप’ के इरादे से उतरेगी। ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीनों वनडे हारने के बाद भारतीय टीम ने अपनी सरजमीं पर वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत की राह पर वापसी की है।
विज्ञापन

मंधान और हरलीन से अच्छी बल्लेबाजी की उम्मीद
भारतीय टीम ने सीरीज में 300 से अधिक के स्कोर बनाए हैं। पहले मैच में स्मृति मंधाना के साथ पारी का आगाज करने वाली प्रतिका रावल ने दूसरे वनडे में बेहतर प्रदर्शन करके उम्मीद जगाई है। दिल्ली की बल्लेबाज प्रतिका ने जिस तरह बल्लेबाजी की है, उससे वह टीम में शेफाली वर्मा का विकल्प हो सकती हैं। हरलीन देओल लंबे समय से टीम में हैं लेकिन दूसरे वनडे मैच में तीसरे नंबर पर उतरकर इस प्रारूप में अपना पहला शतक जड़ा और 100 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट पर रन बनाए। तीसरे मुकाबले में वह इस लय को कायम रखना चाहेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हरमनप्रीत पर रहेंगी नजरें
पूरी तरह से फिट होने के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर भी आत्मविश्वास से भरी लग रही हैं लेकिन सीरीज में अभी तक बड़ी पारी नहीं खेल पाई हैं। गेंदबाजी में रेणुका ठाकुर ने तेज गेंदबाजी में अगुवाई की है जबकि युवा तितास साधू को भी विकेट मिले हैं। लेग स्पिनर प्रिया मिश्रा ने भी प्रभावित किया है। यह मुकाबला चूंकि औपचारिकता का है लिहाजा भारतीय टीम में तनुजा कंवर और तेजल को उतारा जा सकता है। वेस्टइंडीज अगर सीरीज के अंतिम मैच में जीत हासिल करना चाहती है तो उसे कुछ अलग करने की जरूरत होगी। मेहमान टीम के बल्लेबाजों में केवल मैथ्यू ने प्रभावित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed