फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs SA W World Cup Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi

IND W vs SA W: दक्षिण अफ्रीका ने रोका भारत का विजय रथ, लाउरा-क्लार्क के अर्धशतक; ऋचा की मेहनत पर फिरा पानी

Thu, 09 Oct 2025 11:37 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, विशाखापत्तनम Published by: Mayank Tripathi Updated Thu, 09 Oct 2025 11:37 PM IST
सार

महिला विश्व कप का रोमांचक मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला गया जिसमें भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋचा घोष की 94 रनों की पारी की बदौलत 49.5 ओवर में 10 विकेट पर 251 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 48.5 ओवर में सात विकेट खोकर 252 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
IND W vs SA W World Cup Match Analysis Innings Key Highlights and Turning Points News in Hindi
ऋचा घोष-नादिन डी क्लार्क - फोटो : BCCIWomen-ICC

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका ने भारत को तीन विकेट हरा दिया। गुरुवार को महिला विश्व कप का रोमांचक मुकाबला विशाखापत्तनम में खेला गया जिसमें भारतीय महिला टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋचा घोष की 94 रनों की पारी की बदौलत 49.5 ओवर में 10 विकेट पर 251 रन बनाए। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 48.5 ओवर में सात विकेट खोकर 252 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनके लिए कप्तान लाउरा वोलवार्ड्ट ने 70 और नादिन डी क्लार्क ने नाबाद 84 रन बनाए। भारत के लिए क्रांति गौड़ और स्नेह राणा ने दो-दो विकेट लिए जबकि अमनजोत कौर, श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने एक-एक विकेट झटके।
विज्ञापन

भारतीय महिला टीम का विजय रथ थमा
इस शिकस्त के साथ भारतीय महिला टीम का विजय रथ थम गया। हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व वाली टीम ने श्रीलंका को 59 रन और पाकिस्तान को 88 रन से हराया था। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम चार अंक और -0.888 के नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर काबिज है। वहीं, भारतीय महिला टीम तीन में से दो जीत और एक हार के साथ तालिका में तीसरे स्थान पर बनी हुई है। उसके खाते में भी चार अंक हैं और नेट रन रेट +0.959 है। शीर्ष दो स्थानों पर क्रमश: ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड की टीमें हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका की पारी 
252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत निराशाजनक रही। क्रांति गौड़ ने अपनी धारदार गेंदबाजी से शुरुआत में ही तजमिन ब्रिट्स (0) को शानदार रिटर्न कैच आउट किया। इसके बाद मारिजन कैप, सुने लूस, एनेके बॉश और सिनालो जाफ्ता जल्दी-जल्दी आउट हो गईं और स्कोर 81/5 पर सिमट गया। हालांकि, कप्तान लाउरा वोलवार्ड्ट (70) ने डटकर बल्लेबाजी की और क्लो ट्रायन (49) के साथ छठे विकेट के लिए 51 रन जोड़कर पारी को संभाला। जब वोलवार्ड्ट को गौड़ ने शानदार यॉर्कर पर बोल्ड किया, तब अफ्रीका 142/6 पर था और टीम जीत से अब भी 110 रन दूर थी।

इस मुश्किल घड़ी में ट्रायन और नादिन डी क्लार्क ने आक्रामक खेल दिखाया। डी क्लार्क ने दो शानदार छक्कों के साथ दबाव हटाया और सातवें विकेट के लिए 69 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत की दहलीज पर पहुंचा दिया। अंत में डी क्लार्क ने जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली और 84 रन (54 गेंद, नाबाद) की तूफानी पारी खेलते हुए टीम को 48.5 ओवर में 252/7 तक पहुंचा दिया। भारत की ओर से क्रांति गौड़ (2 विकेट) और स्नेह राणा (2 विकेट) सबसे सफल गेंदबाज रहीं, जबकि अमनजोत कौर, श्री चरणी और दीप्ति शर्मा ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन

भारत की पारी
भारतीय टीम की पारी की रीढ़ बनीं युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋचा घोष, जिन्होंने मुश्किल हालात में शानदार 94 रन (77 गेंद, 11 चौके, 4 छक्के) की पारी खेली। शुरुआत भारत के लिए अच्छी रही थी। प्रतीका रावल (37) और स्मृति मंधाना (23) ने पहले विकेट के लिए 10.2 ओवर में 55 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद भारतीय शीर्ष क्रम लड़खड़ा गया। हर्लीन देओल (13) के आउट होते ही टीम ने अगले कुछ ही ओवरों में पांच विकेट मात्र 19 रनों के अंदर गंवा दिए और स्कोर 102/6 हो गया।

इसी मुश्किल घड़ी में ऋचा घोष ने मोर्चा संभाला। पहले उन्होंने अमनजोत कौर (20) के साथ सातवें विकेट के लिए 51 रन जोड़े और फिर स्नेह राणा (33) के साथ 88 रनों की धमाकेदार साझेदारी कर भारत को प्रतिस्पर्धी स्कोर तक पहुंचाया। राणा और घोष की साझेदारी के दौरान ऋचा ने पारी में तेजी लाई, अंतिम 24 गेंदों में 44 रन ठोके। हालांकि शतक से छह रन दूर वह अंतिम ओवर में आउट हो गईं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्लो ट्रायन ने तीन विकेट लिए, जबकि मारिजन कैप, नादिन डी क्लार्क और नोनकुलुलेको मलाबा को दो-दो विकेट मिले। वहीं, तुमी सेखुखुने को एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed