फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs SA W: Laura Wolvaardt becomes batsman with most 50+ scores in the World Cup surpassing Mithali

IND W vs SA W: वोलवार्ट ने रचा इतिहास, विश्वकप में सर्वाधिक 50+ स्कोर बनाने वाली बल्लेबाज; मिताली को पछाड़ा

Sun, 02 Nov 2025 10:26 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 02 Nov 2025 10:26 PM IST
सार

एल. वोलवार्ट ने रविवार को भारत के खिलाफ महिला वनडे विश्व कप में अर्धशतकीय पारी के साथ इतिहास रच दिया। वह 50 से ज्यादा रनों की पारी खेलने वाली महिला बन गईं।

विज्ञापन
IND W vs SA W: Laura Wolvaardt becomes batsman with most 50+ scores in the World Cup surpassing Mithali
वोलवार्ट - फोटो : @ProteasWomenCSA

विस्तार

दक्षिण अफ्रीका की कप्तान एल. वोलवार्ट ने रविवार को भारत के खिलाफ महिला वनडे विश्व कप में अर्धशतकीय पारी के साथ इतिहास रच दिया। वह 50 से ज्यादा रनों की पारी खेलने वाली महिला बन गईं। इस मामले में उन्होंने पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज को पीछे छोड़ दिया। बता दें कि, नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम पर खेले गए खिताबी मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हरा दिया है।

विज्ञापन

मिताली का रिकॉर्ड तोड़ा
वोलवार्ट ने खिताबी मुकाबले में महज 45 गेंदों में करियर का 39वां और मौजूदा टूर्नामेंट का चौथा अर्धशतक पूरा किया। जैसे ही उन्होंने 50 से ज्यादा रनों का स्कोर बनाया, वह पूर्व भारतीय कप्तान मिताली राज से आगे निकल गईं। हालांकि, बाद में उन्होंने शतक भी पूरा किया। वोलवार्ट ने 14वीं बार 50 से ज्यादा स्कोर बनाया जबकि मिताली ने 36 पारियों में 13 बार यह कारनामा किया। इस मामले में तीसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की डेबी हॉकले हैं जिन्होंने 43 पारियों में 12 बार 50 से ज्यादा रनों की पारियां खेली थीं। वहीं, चौथे पायदान पर इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर चार्लोट एडवर्ड्स हैं जिन्होंने 11 बार यह कारनामा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोलवार्ट ने दूसरी बार किया यह कारनामा
वोलवार्ट ने इसके अलावा एक और उपलब्धि हासिल कर ली। वह एक विश्व कप संस्करण में पांच से ज्यादा बार 50 से ज्यादा रनों की पारी खेलने वाली संयुक्त रूप से चौथी बल्लेबाज बन गईं। इस मामले में उन्होंने डेबी हॉकले, एलिस पेरी की बराबरी कर ली। दोनों ने क्रमश: 1988 और 2017 विश्व कप में पांच बार 50 से ज्यादा रन बनाए थे। वोलवार्ट पहले भी ऐसा कारनामा कर चुकी हैं। उन्होंने 2022 के संस्करण में भी पांच बार 50+ स्कोर बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed