फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs SA W: Harmanpreet Kaur speaks on Womens world cup 2025 final match against south africa know
WI Inning
189/2 (32.3 ov)
Justin Greaves 96(98)*
Shai Hope 9 (7)
IND elected to bowl

IND W vs SA W: 'जीत की खुशी महसूस करना चाहती हूं', पहली बार विश्व कप ट्रॉफी उठाने को बेताब कप्तान हरमनप्रीत

Sun, 02 Nov 2025 07:13 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई Published by: Mayank Tripathi Updated Sun, 02 Nov 2025 07:13 AM IST
सार

भारत का रविवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका से सामना होगा। दोनों टीमों ने कभी आईसीसी खिताब नहीं जीता है लिहाजा महिला क्रिकेट को वनडे प्रारूप का नया चैंपियन मिलना तय है। 

विज्ञापन
IND W vs SA W: Harmanpreet Kaur speaks on Womens world cup 2025 final match against south africa know
हरमनप्रीत कौर - फोटो : ANI

विस्तार

पहली बार महिला विश्व कप जीतने को बेताब भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने शनिवार को कहा कि उन्होंने वैश्विक मंच पर कई बार हार के गम को झेला है लेकिन उनकी टीम रविवार को जीत का स्वाद लेने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही है। भारत का रविवार को डीवाई पाटिल स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका से सामना होगा। दोनों टीमों ने कभी आईसीसी खिताब नहीं जीता है लिहाजा महिला क्रिकेट को वनडे प्रारूप का नया चैंपियन मिलना तय है। 
विज्ञापन

'हार के गम का अहसास है, जीत का लुत्फ उठाना चाहते हैं'
हरमनप्रीत ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, 'हार के बाद क्या भावना होती है वह हमें अच्छी से पता है लेकिन हम जीतने के बाद की खुशी का लुत्फ उठाने का इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि कल का दिन हमारे लिए विशेष होगा हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना चाहेंगे। अभी तक काफी कड़ी मेहनत की है। अब यह अपना सब कुछ झोंक देने के बारे में है।' भारत के लिए यह विश्व कप का तीसरा फाइनल है। टीम को इससे पहले 2005 और 2017 के विश्व कप फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

'हमारे लिए गर्व का क्षण'
हरमनप्रीत 2017 में भारतीय टीम का हिस्सा थी। उन्होंने घरेलू सरजमीं पर विश्व कप फाइनल में पहुंचने को टीम के लिए गर्व का मौका करार दिया। उन्होंने आगे कहा, 'यह हम सब के लिए गर्व का क्षण है और मुझे लगता है कि जिस तरह से हमने पिछले दो मैचों में खेला है उससे पूरे देश को हमारे प्रदर्शन पर गर्व होगा। यह बड़ा मैच है इसके साथ ही हम इस मौके का लुत्फ उठाना चाहते है।' 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया पर जीत से बढ़ा आत्मविश्वास
भारतीय टीम पर लीग चरण के दौरान विश्व कप से बाहर होने का खतरा मंडरा रहा था लेकिन टीम ने न्यूजीलैंड को शिकस्त देकर सेमीफाइनल का टिकट कटाया और फिर सात बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए पांच विकेट से ऐतिहासिक जीत दर्ज की। फाइनल में टीम को प्रेरित करने के बारे में पूछे जाने पर हरमनप्रीत ने कहा, 'जब आप ऐसे मंच पर होते हो जहां विश्व कप का फाइनल मैच खेलना है तो इससे बड़ी प्रेरणा कुछ और नहीं हो सकती और पूरी टीम इसके लिए पूरी तरह से तैयार है। हम एक दूसरे के साथ खड़े और यह दिखाता है कि यह टीम कितनी एकजुट है।' 

उन्होंने कहा कि भारत इस मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए तैयार है और टीम ने इसकी तैयारी काफी पहले शुरू कर दी थी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल में 89 रन की यादगार पारी खेलने वाली हरमनप्रीत ने कहा, 'यह इस मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ देने के बारे में है। ऐसा नहीं है कि हम आज फाइनल में पहुंचे है और हमें आज ही सब कुछ करना है। हम पिछले कई साल से इसकी तैयारी कर रहे थे। हमे पता था कि भारत में विश्व कप होने वाला है और यहां पिच तथा परिस्थिति कैसी रहने वाली है। टीम शत प्रतिशत तैयार है। हमने विश्व कप में टीम में जिसे भी मौका दिया उसने अपना सर्वश्रेष्ठ किया। हमारे लिए यह अच्छी बात है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed