फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs ENG W: ICC penalises Pratika Rawal for on-field conduct England fined for slow over-rate know

IND W vs ENG W: आईसीसी की बड़ी कार्रवाई, प्रतिका रावल और इंग्लैंड महिला टीम पर लगाया जुर्माना; जानिए मामला

Fri, 18 Jul 2025 03:04 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 18 Jul 2025 03:04 PM IST
सार

दाएं हाथ की भारतीय बल्लेबाज प्रतिका रावल पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा उनके खाते में एक डीमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। आईसीसी ने यह कार्रवाई लेवल एक के उल्लंघन के लिए की है।

विज्ञापन
IND W vs ENG W: ICC penalises Pratika Rawal for on-field conduct England fined for slow over-rate know
प्रतिका रावल - फोटो : BCCI Women (X-screengrab)

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने शुक्रवार को भारतीय महिला टीम की बल्लेबाज प्रतिका रावल और इंग्लैंड की महिला टीम पर जुर्माना लगा दिया। आईसीसी ने यह कार्रवाई भारत और इंग्लैंड की महिला टीमों के बीच बुधवार (16 जुलाई) को खेले गए मुकाबले में हुई गलतियों के कारण की। बता दें कि, भारत ने यह मुकाबला चार विकेट से जीता था। दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला शनिवार को लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
विज्ञापन

रावल पर लगा जुर्माना
दाएं हाथ की भारतीय बल्लेबाज प्रतिका रावल पर मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा उनके खाते में एक डीमेरिट अंक भी जोड़ा गया है। आईसीसी ने यह कार्रवाई लेवल एक के उल्लंघन के लिए की है। दरअसल, 18वें ओवर में रावल की इंग्लैंड की गेंदबाज लॉरेन फिलर से टक्कर हो गई थी। इसके अलावा वह आउट होने के बाद सोफी एक्लेस्टोन से उलझ गईं थीं। आईसीसी ने दोनों घटनाओं को खेल भावना का उल्लंघन माना। प्रतिका ने आरोप स्वीकार कर लिए जिसकी वजह से किसी आधिकारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंग्लैंड की टीम पर भी हुई कार्रवाई
इसके अलावा इंग्लैंड की महिला टीम पर भी आईसीसी ने जुर्माना ठोका है। क्रिकेट की वैश्विक संस्था ने इस टीम पर पहले मैच के दौरान धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगाया। आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार, किसी भी टीम पर निर्धारित समय में प्रत्येक ओवर पूरा न कर पाने पर मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है। इंग्लैंड के खिलाड़ियों पर सामूहिक रूप से पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

भारत ने इंग्लैंड को पहले वनडे में हराया
टी20 सीरीज जीतने के बाद वनडे सीरीज जीतने के इरादे से उतरी भारतीय टीम ने पहले मैच में इंग्लैंड को चार विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लिश टीम ने 50 ओवर में छह विकेट गंवाकर 258 रन बनाए थे। जवाब में भारतीय टीम ने 48.2 ओवर में छह विकेट पर 262 रन बनाकर मैच जीत लिया। दीप्ति शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। इससे पहले, भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed