फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs AUS W T20 World Cup Dream 11 Prediction Captain and Vice-Captain Players List News in Hindi

Women's T20 WC: भारत के सामने आज होगी ऑस्ट्रेलिया की कठिन चुनौती, सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए लगाना होगा जोर

Sun, 13 Oct 2024 01:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 13 Oct 2024 01:00 PM IST
सार

भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया की चुनौती आसान नहीं रहने वाली है, लेकिन एलिस हीली की अगुआई वाली टीम चोट से जूझ रही है जिसका भारतीय टीम फायदा उठा सकती है।

विज्ञापन
IND W vs AUS W T20 World Cup Dream 11 Prediction Captain and Vice-Captain Players List News in Hindi
महिला टी20 विश्व कप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय महिला टीम का टी20 विश्व कप में रविवार को सामना कई बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया से होगा। भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो की तरह होगा जिसमें उसे सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बड़ी जीत दर्ज करनी होगी। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ हार के साथ अभियान की शुरुआत की थी, लेकिन उसने अगले दो मैच जीते जिससे नॉकआउट दौर में पहुंचने की संभावना प्रबल कर ली थी। हालांकि, भारत के लिए ऑस्ट्रेलिया की चुनौती आसान नहीं रहने वाली है, लेकिन एलिस हीली की अगुआई वाली टीम चोट से जूझ रही है जिसका भारतीय टीम फायदा उठा सकती है।  
विज्ञापन

हीली और टायला हुई थीं चोटिल 
ऑस्ट्रेलिया के तीन मैचों में छह अंक है और उसका नेट रनरेट प्लस 2.786 है। ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में प्रवेश तय कर लिया है जबकि बाकी स्थान के लिए भारत, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान दौड़ में है। गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को पाकिस्तान को हराया, लेकिन कप्तान एलिसा हीली फील्डिंग के दौरान पैर में चोट लगा बैठी और तेज गेंदबाज टायला व्लाएमिंक के कंधे की हड्डी खिसक गई। रविवार के मुकाबले में उनका खेल पाना मुश्किल है। हीली अगर नहीं खेलती हैं तो ऑस्ट्रेलिया को नया कप्तान, विकेटकीपर और सलामी बल्लेबाज तलाशना होगा। बेथ मूनी विकेटकीपिंग कर सकती हैं, जबकि उपकप्तान ताहलिया मैकग्रा को कप्तानी सौंपी जा सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रुप ए की अंक तालिका का हाल 
भारत ने श्रीलंका को 82 रन से हराया जो टूर्नामेंट के इतिहास में उसकी सबसे बड़ी जीत है। इससे भारत का रनरेट भी नेगेटिव से पॉजीटिव हो गया और अंतिम चार में पहुंचने की संभावना भी प्रबल हुई। इस जीत से भारत ग्रुप ए में दूसरे स्थान पर है, जबकि ऑस्ट्रेलिया शीर्ष पर है। भारत के चार अंक है और उसे नॉकआउट में प्रवेश के लिए जीत की जरूरत है क्योंकि न्यूजीलैंड को अभी एक मैच और खेलना है और वह छह अंक लेकर अंतिम चार में पहुंच सकता है। ऐसे में बात नेट रनरेट पर जाएगी। भारत का नेट रनरेट इस समय प्लस 0.567 है जबकि न्यूजीलैंड का +0.282 है। पाकिस्तान के तीन मैचों में दो अंक हैं। अगर वे आखिरी मैच में न्यूजीलैंड को हरा देते हैं और भारत ऑस्ट्रेलिया से हार जाता है तो सभी टीमों के चार चार अंक होंगे और तब भी नेट रनरेट पर बात आएगी। इसलिए भारतीय टीम को न सिर्फ जीतना है बल्कि बड़े अंतर से भी जीतना है।
विज्ञापन

भारतीय टीम ने हमेशा ऑस्ट्रेलिया को कड़ी चुनौती दी है और अस्तित्व की इस लड़ाई में कप्तान हरमनप्रीत कौर को अपनी टीम से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की उम्मीद होगी। शीर्ष क्रम पर शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत ने रन बनाए हैं। इस मैदान पर भारत का यह पहला मैच है और यहां रन बनाना आसान नहीं है लिहाजा इन तीनों के अलावा जेमिमा रॉड्रिग्ज पर भी काफी दारोमदार होगा। गेंदबाजों ने पाकिस्तान और श्रीलंका के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन किया और वे इसे बरकरार रखना चाहेंगे।

इस मैच के लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...
भारतः शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्ज, ऋचा घोष (विकेटकीपर), सजीवन सजना, दीप्ति शर्मा, अरंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, रेणुका सिंह। 
ऑस्ट्रेलियाः एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), बेथ मूनी, एलिसा पेरी, फोएबे लिचफील्ड, ग्रेस हैरिस, एश्ले गार्डनर, जॉर्जिया वारहम, ताहिला मैक्ग्रा, एनाबल सदरलैंड, सोफी मोलिन्यूक्स, मेगन शट।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed