फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs AUS W T20 Live Score: India vs Australia Women's Cricket Scorecard Results Updates in Hindi

IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया ने निर्णायक मुकाबले में भारत को सात विकेट से हराया, वनडे के बाद टी20 सीरीज भी जीती

Tue, 09 Jan 2024 10:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नवी मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 09 Jan 2024 10:18 PM IST
सार

IND W vs AUS W 3rd T20 2023 : भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला खेला गया। यह मैच नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने तीसरा टी20 सात विकेट से जीतकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया है।

विज्ञापन
IND W vs AUS W T20 Live Score: India vs Australia Women's Cricket Scorecard Results Updates in Hindi
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का तीसरा और निर्णायक मुकाबला नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला गया। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एलिसा हीली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 147 रन बनाए था। ऋचा घोष ने सबसे ज्यादा 34 रन की पारी खेली।
विज्ञापन


जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 18.4 ओवर में तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। कप्तान एलिसा हीली ने 55 रन बनाए। वहीं, बेथ मूनी 52 रन बनाकर नाबाद रहीं। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने टी20 सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली। भारत ने पहला टी20 नौ विकेट से और ऑस्ट्रेलिया ने दूसरा टी20 छह विकेट से अपने नाम किया था। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की वनडे सीरीज भी 3-0 से अपने नाम की थी। वहीं, एकमात्र टेस्ट भारत ने जीता था।
विज्ञापन


भारतीय पारी
पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत ठीक रही थी। शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने पहले विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी निभाई। शेफाली 17 गेंद में छह चौके की मदद से 26 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, जेमिमा रॉड्रिग्स दो रन और कप्तान हरमनप्रीत कौर सिर्फ तीन रन बनाकर पवेलियन चलती बनीं। स्मृति मंधाना 28 गेंद में दो चौके और एक छक्के की मदद से 29 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद दीप्ति शर्मा ने ऋचा घोष के साथ मिलकर 33 रन की साझेदारी निभाई। दीप्ति 14 रन और ऋचा 28 गेंद में दो चौके और तीन छक्के की मदद से 34 रन बनाकर आउट हुईं। अमनजोत कौर 17 रन और पूजा वस्त्राकर सात रन बनाकर नाबाद रहीं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से एनाबेल सदरलैंड और वेयरहैम ने दो-दो विकेट लिए। वहीं, मेगन शुट्ट और गार्डनर को एक-एक विकेट मिला।

ऑस्ट्रेलियाई पारी
ऑस्ट्रेलिया को कप्तान एलिसा हीली और बेथ मूनी ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों ने 60 गेंद में 85 रन की साझेदारी की। हीली 38 गेंद में नौ चौके और एक छक्के की मदद से 55 रन बनाकर आउट हुईं। उन्हें दीप्ति शर्मा ने एल्बीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद ताहिला मैक्ग्रा 15 गेंद में चार चौके की मदद से 20 रन बनाकर पवेलियन लौटीं।

एलिस पेरी बिना खाता खोले पूजा वस्त्राकर का शिकार बनीं। इसके बाद मूनी ने फीबी लीचफील्ड के साथ मिलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। मूनी ने 45 गेंद में पांच चौके की मदद से नाबाद 52 रन बनाए। वहीं, फीबी 13 गेंद में तीन चौकी की मदद से 17 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत के लिए पूजा ने दो विकेट लिए, जबकि दीप्ति को एक विकेट मिला।

प्लेइंग-11 में कोई बदलाव नहीं
दोनों ही टीमें बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरी थीं। तीसरे और निर्णायक टी-20 में अगर भारत जीतता तो घर में पहली बार ऑस्ट्रेलिया से इस प्रारूप में सीरीज जीतने में सफल रहता, लेकिन यह सपना ही रह गया। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर की फॉर्म चिंता का सबब बनी हुई है। सभी प्रारूपों की पिछली 11 पारियों में वह आठ में दोहरे अंकों में नहीं पहुंच सकी हैं। 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारत: शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, तितास साधु, रेणुका ठाकुर सिंह।

ऑस्ट्रेलिया: एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), बेथ मूनी, ताहिला मैक्ग्रा, एलिसे पेरी, एश्ले गार्डनर, फीबी लीचफील्ड, ग्रेस हैरिस, एनाबेल सदरलैंड, जॉर्जिया वेयरहैम, किम गर्थ, मेगन शुट्ट।

टेस्ट हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने किया पलटवार
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच छह टी-20 सीरीज हुई है, जिसमें भारत ने 2015-16 में एक सीरीज ऑस्ट्रेलिया में जीती है। पांच सीरीज पर ऑस्ट्रेलिया कब्जा जमा चुका है। एकमात्र टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हराकर भारत ने बेहतरीन शुरुआत की थी, लेकिन वनडे में एलीसा हीली की टीम ने भारतीय टीम का 0-3 से सफाया कर दिया।


इसके बाद टी20 सीरीज में पहले मैच में शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना के अर्धशतकों की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया पर नौ विकेट से बड़ी जीत हासिल की, लेकिन दूसरे टी-20 में 300वां मैच खेलने वाली एलिस पेरी और किम गर्थ ने सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला दिया था। अब तीसरे टी20 में हीली ने कप्तानी पारी खेल अपनी टीम को सीरीज जिता दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed