फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ZIM Dream11 Prediction Today India vs Zimbabwe Playing XI Captain and Players List News

IND vs ZIM Playing 11: टी20 सीरीज में अजेय बढ़त लेने उतरेगा भारत, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

Sat, 13 Jul 2024 09:12 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 13 Jul 2024 09:12 AM IST
सार

India vs Zimbabwe T20 Playing 11 Prediction: भारतीय क्रिकेट की युवा ब्रिगेड जिम्बाब्वे के खिलाफ शनिवार को चौथे टी20 मैच के जरिये सीरीज अपने नाम करके एक नए दौर का आगाज करने के इरादे से उतरेगी।

विज्ञापन
IND vs ZIM Dream11 Prediction Today India vs Zimbabwe Playing XI Captain and Players List News
भारत बनाम जिम्बाब्वे प्लेइंग 11 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिम्बाब्वे के खिलाफ पहला मैच हारने के बाद भारतीय टीम ने वापसी करते हुए अगले दोनों मैच जीते और अब उसकी कोशिश चौथे टी20 मैच को जीतकर सीरीज में अजेय बढ़त हासिल करने पर टिकी होंगी। भारतीय क्रिकेट की युवा ब्रिगेड जिम्बाब्वे के खिलाफ शनिवार को चौथे टी20 मैच के जरिये सीरीज अपने नाम करके एक नए दौर का आगाज करने के इरादे से उतरेगी। भारतीय टीम की कमान संभाल रहे शुभमन गिल भी अपनी कप्तानी में पहली सीरीज जीतने के लिए उत्सुक होंगे। 
विज्ञापन

युवा खिलाड़ियों पर रहेगी नजरें
मौजूदा क्रिकेट परिदृश्य में जिम्बाब्वे पर जीत बहुत बड़ी नहीं कही जाएगी, लेकिन इससे उन युवाओं में उम्मीद जरूर पैदा होगी जो आधुनिक क्रिकेट के कुछ दिग्गजों के संन्यास के बाद भारतीय टीम में जगह बनाने की कोशिश में हैं। इनमें वॉशिंगटन सुंदर और अभिषेक शर्मा शामिल हैं। टी20 अंतरराष्ट्रीय से रवींद्र जडेजा के संन्यास के बाद वॉशिंगटन की नजरें स्पिन ऑलराउंडर के रूप में टीम में जगह पक्की करने पर लगी है। जिम्बाब्वे के खिलाफ उन्होंने 4.5 की इकॉनोमी रेट से छह विकेट लिए। श्रीलंका दौरे के लिए सफेद गेंद की टीम चुनते समय उनके नाम पर विचार जरूर होगा। उपयोगी स्पिन गेंदबाज होने के साथ वह निचले क्रम के अच्छे बल्लेबाज भी हैं। वहीं, अभिषेक ने दूसरे टी20 में 47 गेंद में शतक लगाकर अपनी प्रतिभा की बानगी पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यशस्वी-सैमसन के पास भी मौका
भारत के पास अब इस प्रारूप में विराट कोहली और रोहित शर्मा नहीं हैं लिहाजा अभिषेक यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत का विकल्प हो सकते हैं। वह एक और अच्छी पारी खेलकर अपना दावा पक्का करना चाहेंगे। संजू सैमसन और शिवम दुबे के लिए भी इस सीरीज में बहुत कुछ दांव पर है। दुबे और सैमसन बाकी दोनों मैचों में उम्दा प्रदर्शन करना चाहेंगे। भारतीय टीम प्रबंधन अपने गेंदबाजों खासकर लेग स्पिनर रवि बिश्नोई के प्रदर्शन से खुश होगा जिसकी गुगली मेजबान बल्लेबाज खेल ही नहीं पा रहे हैं। बिश्नोई, आवेश खान और वॉशिंगटन छह-छह विकेट ले चुके हैं। मुकेश कुमार को पिछले मैच में आराम दिया गया था जो आवेश की जगह खेल सकते हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर पहला मैच जीतने के अलावा जिम्बाब्वे ने इस सीरीज में कुछ उल्लेखनीय नहीं किया है। उसके तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजाराबानी और अर्धशतक जमाने वाले डियोन मायर्स के अलावा कोई खिलाड़ी छाप नहीं छोड़ सका है।

इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 इस प्रकार है...

भारतः शुभमन गिल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह, यशस्वी जायसवाल, अभिषेक शर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, संजू सैमसन, मुकेश कुमार, खलील अहमद, रवि बिश्नोई।

जिम्बाब्वेः ताडीवनाशे मारुमानी, डियोन मायर्स, विस्ले मधेवेरे, जोनाथन कैंबेल, सिकंदर रजा, ब्रायन बेनेट, क्लाइव मडांडे, तेंडाई चतारा, वेलिंगटन मसाकद्जा, ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगारवा। 

आइए जानते हैं भारत और जिम्बाब्वे के बीच चौथे टी20 मैच के लाइव टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी...

कब है भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का चौथा टी20 मैच 13 जुलाई यानी शनिवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का चौथा टी20 मैच?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा टी20 मैच हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। 

कब शुरू होगा भारत और जिम्बाब्वे के बीच सीरीज का चौथा टी20 मैच?
भारत और जिम्बाब्वे के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच भारतीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम चार बजे होगा। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास भारत-जिम्बाब्वे सीरीज के प्रसारण के अधिकार हैं। इसके अलग-अलग चैनल पर आप हिंदी और अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री सुन सकते हैं। 

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग सोनी लिव (Sony Liv) एप पर देखी जा सकती है। साथ ही इस सीरीज से जुड़ी खबरें Amarujala.com पर पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed