फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs ZIM 1st ODI Deepak Chahar Took three wickets after returned in cricket fans said join Asia Cup team

IND vs ZIM: छह महीने बाद वापसी करने वाले दीपक चाहर ने बरपाया कहर, फैंस बोले- एशिया कप टीम में करो शामिल

Thu, 18 Aug 2022 05:10 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हरारे Published by: रोहित राज Updated Thu, 18 Aug 2022 05:10 PM IST
सार

दीपक चाहर ने टीम के लिए पहला ओवर किया। शुरू के कुछ ओवरों में चाहर की गेंदबाजी में वह धार नजर नहीं आ रही थी जिसके लिए वह जाने जाते हैं। उनकी कुछ गेंदें सही हो रही थीं तो कुछ की लाइन भटकी हुई थी। धीरे-धीरे चाहर अपने पुराने रंग में वापस लौट गए।

विज्ञापन
IND vs ZIM 1st ODI Deepak Chahar Took three wickets after returned in cricket fans said join Asia Cup team
दीपक चाहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत गुरुवार (18 अगस्त) को हुई। हरारे में पहले वनडे में भारत के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम इंडिया की सधी गेंदबाजी के सामने जिम्बाब्वे की टीम 40.3 ओवर में 189 रनों पर ही सिमट गई। इस मैच में दीपक चाहर ने घातक गेंदबाजी करते हुए तीन विकेट अपने नाम किए। चाहर ने करीब छह महीने बाद पेशेवर क्रिकेट में वापसी की है।
विज्ञापन


भारतीय कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। दीपक चाहर ने टीम के लिए पहला ओवर किया। शुरू के कुछ ओवरों में चाहर की गेंदबाजी में वह धार नजर नहीं आ रही थी जिसके लिए वह जाने जाते हैं। उनकी कुछ गेंदें सही हो रही थीं तो कुछ की लाइन भटकी हुई थी। धीरे-धीरे चाहर अपने पुराने रंग में वापस लौट गए। उन्होंने सातवें ओवर में इनोसेंट काया और नौवें ओवर में टी. मारुमानी को पवेलियन भेज दिया।
विज्ञापन

काया चार और मारुमानी आठ रन बनाकर आउट हुए। दोनों को चाहर ने विकेटकीपर सैमसन के हाथों कैच कराया। चाहर यहीं नहीं रुके। उन्होंने 11वें ओवर में वेस्ले माधेवेरे को एलबीडब्ल्यू आउट कर जिम्बाब्वे को बड़ा झटका दिया। चाहर ने सात ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट लिए। चाहर की गेंदबाजी की तारीफ सोशल मीडिया पर लोग जमकर कर रहे हैं। इतना ही नहीं उन्हें एशिया कप टीम में शामिल करने की वकालत कर रहे हैं। चाहर को स्टैंडबाय गेंदबाज के तौर पर एशिया कप के लिए चुना गया है।

ट्विटर पर चाहर के लिए फैंस के कुछ पोस्ट:




विज्ञापन

कब चोटिल हुए थे चाहर
चाहर आईपीएल 2022 से ठीक पहले चोटिल हो गए थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ फरवरी में उनकी मांसपेशियों में खिंचाव आया था। इस चोट से उबरने के लिए चाहर एनसीए में ट्रेनिंग कर रहे थे और अप्रैल के अंत तक उनके फिट होने की उम्मीद थी। उसी दौरान चाहर मांसपेशियों की चोट से उबरने से पहले ही दूसरी बार चोटिल हो गए। इस बार उनकी पीठ में चोट लगी थी और वह आईपीएल के सीजन से ही बाहर हो गए थे। उसके बाद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भी लंबे समय तक नहीं खेल पाए। अब उनकी वापसी हुई तो उन्होंने अपना दम दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed