{"_id":"62064c1a04dead72250f29dd","slug":"ind-vs-wi-virat-kohli-exceeded-suresh-raina-and-virender-sehwag-in-most-duck-for-india-in-odi-rohit-sharma-and-shikhar-dhawan-failed","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: सात साल में कोहली की सबसे शर्मनाक वनडे सीरीज, रोहित-धवन ने 320 दिनों बाद की ओपनिंग, लेकिन हुए फेल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: सात साल में कोहली की सबसे शर्मनाक वनडे सीरीज, रोहित-धवन ने 320 दिनों बाद की ओपनिंग, लेकिन हुए फेल
Fri, 11 Feb 2022 10:24 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 11 Feb 2022 10:24 PM IST
सार
कोहली अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुक्रवार (11 फरवरी) को तीसरे वनडे में अल्जारी जोसेफ की गेंद पर लेग साइड में फ्लिक करने के प्रयास में विकेटकीपर शाई होप को कैच थमा बैठे। शून्य पर आउट होते ही विराट के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
विज्ञापन
विराट कोहली
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विराट कोहली करियर के अपने सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में वे 20 रन के आंकड़े को भी नहीं छू पाए। कोहली अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुक्रवार (11 फरवरी) को तीसरे वनडे में अल्जारी जोसेफ की गेंद पर लेग साइड में फ्लिक करने के प्रयास में विकेटकीपर शाई होप को कैच थमा बैठे। शून्य पर आउट होते ही विराट के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया।
कोहली वनडे में भारत के लिए सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। वे 15वीं बार खाता नहीं खोल सके हैं। पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग और बाएं हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना 14-14 बार खाता खोले बगैर आउट हुए थे। कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए शून्य पर आउट होने के मामले में अब अब सिर्फ ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग से पीछे हैं। पोंटिंग 16 बार खाता खोले बगैर आउट हुए थे।
सचिन तेंदुलकर टेस्ट, वनडे और टी20 को मिलाकर भारत के लिए पहले से सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट हुए हैं। इस मामले में विराट कोहली दूसरे पायदान पर हैं। वे 32 बार खाता नहीं खोल सके हैं। कोहली का तीन वनडे मैचों की सीरीज में यह दूसरा सबसे खराब प्रदर्शन है। उन्होंने मौजूदा सीरीज में 8.66 की औसत से 26 रन बनाए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2012-13 सीरीज में 4.33 की औसत से 13 रन बनाए थे।
विज्ञापन
कोहली ने इस सीरीज में आठ, 18 और शून्य रन का स्कोर किया है। वे सात साल में पहली बार किसी सीरीज में अर्धशतक लगाने में नाकाम रहे हैं। इससे पहले जून 2015 में बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में वे एक भी अर्धशतक नहीं लगा सके थे।
इस मैच में भारत के लिए वनडे में सबसे सफल जोड़ी रोहित शर्मा और शिखर धवन की वापसी हुई। दोनों ने 320 दिनों के बाद वनडे में एक साथ ओपनिंग की। पिछली बार 28 मार्च 2021 को दोनों ने इंग्लैंड के खिलाफ ओपनिंग की थी। हालांकि, इस धाकड़ जोड़ी की वापसी सफल नहीं हुई। दोनों पहले विकेट के लिए सिर्फ 16 रन ही जोड़ सके। रोहित शर्मा 13 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, धवन 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे।