{"_id":"61fb78f81efb45489119b862","slug":"ind-vs-wi-mayank-agarwal-added-in-indian-squad-after-dhawan-shreyas-found-corona-positive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: भारतीय टीम में कोरोना के मामले आने के बाद मयंक अग्रवाल को बुलावा, पहले वनडे में क्या होगी भारत की प्लेइंग-11?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: भारतीय टीम में कोरोना के मामले आने के बाद मयंक अग्रवाल को बुलावा, पहले वनडे में क्या होगी भारत की प्लेइंग-11?
Thu, 03 Feb 2022 12:10 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:10 PM IST
सार
धवन और ऋतुराज के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद मयंक अग्रवाल को टीम के साथ जोड़ा गया है। अब वो रोहित के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। लोकेश राहुल पहले वनडे में टीम के साथ नहीं होंगे।
विज्ञापन
पहले वनडे में भारत की संभावित टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज शुरू होने से पहले टीम इंडिया मुश्किलों में फंस गई है। भारतीय टीम के कई खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद मयंक अग्रवाल को भारतीय टीम के साथ जोड़ा गया है। अग्रवाल पहले वनडे में रोहित के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं। हालांकि, दूसरे वनडे से राहुल के लौटने पर अग्रवाल को टीम से बाहर भी बैठना पड़ सकता है। वनडे सीरीज से पहले भारत के चार खिलाड़ी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं।
बीसीसीआई के अनुसार, भारतीय टीम के सभी सदस्यों को वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे और टी-20 सीरीज के लिए 31 जनवरी 2022 को अहमदाबाद में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया था। सभी खिलाड़ियों को निर्देश दिया गया था कि अहमदाबाद के लिए निकलने से पहले अपना आरटी-पीसीआर टेस्ट कराएं और रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही अहमदाबाद पहुंचें।
इन खिलाड़ियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
सोमवार 31 जनवरी को जांच में ओपनिंग बल्लेबाज शिखर धवन और रिजर्व खिलाड़ी नवदीप सैनी के आरटी-पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इनके साथ ही फील्डिंग कोच टी. दिलीप और सुरक्षा संपर्क अधिकारी बी. लोकेश भी सोमवार को कोरोना संक्रमित पाए गए।
विज्ञापन
मंगलवार को बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ कोरोना संक्रमित पाए गए। सोमवार को उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई थी। वहीं बुधवार को श्रेयस अय्यर और स्पोर्ट्स मसाज थेरेपिस्ट राजीव कुमार भी कोरोना से संक्रमित पाए गए। सोमवार और मंगलवार को इन दोनों की रिपोर्ट निगेटिव थी। बोर्ड ने कहा, "बीसीसीआई की मेडिकल टीम कोरोना के मामलों को संभाल रही है और पूरी तरह से ठीक होने तक वे अलग-थलग रहेंगे।"
पहले वनडे में क्या हो सकती है भारतीय टीम?
धवन और ऋतुराज के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद टीम इंडिया में रोहित शर्मा के अलावा कोई ओपनिंग बल्लेबाज नहीं बचा है। क्योंकि, उपकप्तान राहुल दूसरे वनडे से टीम के साथ जुड़ेंगे। इसी वजह से मयंक अग्रवाल को टीम के साथ जोड़ा गया है। अब रोहित के साथ अग्रवाल भारतीय पारी की शुरुआत कर सकते हैं। वहीं तीसरे पर कोहली, चौथे पर सूर्यकुमार और पांचवें नंबर पर पंत भारत के लिए खेल सकते हैं।
पहले वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
रोहित शर्मा (कप्तान), मयंक अग्रवाल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, वॉशिंगटन सुंदर, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेन्द्र चहल, कुलदीप यादव।