WI Inning
145/8 (17 ov)
Akeal Hosein 1(2)*
Sherfane Rutherford 45 (29)
IND elected to bowl
{"_id":"64bc807d03bc04c9f001d456","slug":"ind-vs-wi-indian-fielding-coach-praised-kohli-said-he-kept-patience-by-stopping-aggression-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: भारतीय फील्डिंग कोच ने की कोहली की तारीफ, कहा- उन्होंने आक्रामकता पर रोक लगाकर धैर्य की रखी मिसाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: भारतीय फील्डिंग कोच ने की कोहली की तारीफ, कहा- उन्होंने आक्रामकता पर रोक लगाकर धैर्य की रखी मिसाल
Sun, 23 Jul 2023 06:51 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पोर्ट ऑफ स्पेन
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 23 Jul 2023 06:51 AM IST
सार
कोहली ने शुक्रवार को 121 रन की पारी खेली जो विदेशी धरती पर 55 महीने के बाद उनका पहला टेस्ट शतक है। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने पहली पारी में 438 रन बनाए।
विज्ञापन
शतक लगाने के बाद विराट कोहली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
भारत के फील्डिंग कोच टी दिलीप ने कहा कि विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच में अपने आक्रामक तेवरों पर रोक लगाकर धैर्य बनाए रखने का शानदार नमूना पेश किया, जिससे वह अपना 29वां टेस्ट शतक लगाने में सफल रहे।
कोहली ने शुक्रवार को 121 रन की पारी खेली जो विदेशी धरती पर 55 महीने के बाद उनका पहला टेस्ट शतक है। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने पहली पारी में 438 रन बनाए। कोहली ने इस दौरान सर डॉन ब्रैडमैन के 29 टेस्ट शतक की बराबरी की।
दिलीप ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा, सबसे अच्छी बात यह थी कि यह उनका 500वां मैच था। यह विशेष अवसर था और उन्होंने पिछले मैच की अपनी फॉर्म को बरकरार रखा। अगर आप उनकी पारी पर गौर करो तो उन्होंने अपने आक्रामक तेवरों पर अंकुश लगाया जैसा कि उन्होंने पहले टेस्ट मैच में किया था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, कोहली ने अपनी पारी को बहुत अच्छे तरीके से आगे बढ़ाया और इस विकेट पर जरूरी धैर्य दिखाया। कुछ मौके ऐसे भी आए जब वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की और उन्होंने इन गेंदों को पूरा सम्मान दिया। कुल मिलाकर उन्होंने जिस तरह से अपनी पारी आगे बढ़ाई वह शानदार था।