{"_id":"6212731f0dc6e51f61175a90","slug":"ind-vs-wi-deepak-chahar-pulls-up-due-to-injury-walks-off-the-field-after-taking-two-early-wickets-in-last-t20i","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI: गेंदबाजी के दौरान चोटिल हुए दीपक चाहर, दो विकेट लेने के बाद ओवर पूरा किए बगैर मैदान से बाहर गए","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI: गेंदबाजी के दौरान चोटिल हुए दीपक चाहर, दो विकेट लेने के बाद ओवर पूरा किए बगैर मैदान से बाहर गए
Sun, 20 Feb 2022 10:28 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 20 Feb 2022 10:28 PM IST
सार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर चोटिल होकर मैच से बाहर हो गए। हालांकि, चोटिल होने से पहले उन्होंने अपने 11 गेंदों की गेंदबाजी में वेस्टइंडीज के दोनों सलामी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। लेकिन इसके बाद दूसरे ओवर की आखिरी गेंद करने से पहले वह परेशान दिखे और मैदान पर ही बैठ गए।
विज्ञापन
दीपक चाहर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी-20 मैच में टीम इंडिया को एक बड़ा झटका लगा है। टीम के तेज गेंदबाज दीपक चाहर चोटिल होकर मैच से बाहर हो गए। हालांकि, चोटिल होने से पहले उन्होंने अपने 11 गेंदों की गेंदबाजी में वेस्टइंडीज के दोनों सलामी बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। लेकिन इसके बाद दूसरे ओवर की आखिरी गेंद करने से पहले वह परेशान दिखे और मैदान पर ही बैठ गए। उन्हें अपना ओवर पूरा किए बगैर ही मैदान छोड़ना पड़ा और फिर वेंकटेश अय्यर ने एक गेंद डालकर ओवर खत्म किया।
विज्ञापन
दीपक ने वेस्टइंडीज की पारी का तीसरा ओवर डाला, जिसमें पहली दो गेंदों पर शाई होप ने चौके जड़े और फिर तीसरी गेंद पर बीट हुए। चौथी गेंद पर चाहर ने शाई होप को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच आउट करवा दिया। इसके बाद दीपक चाहर के दूसरे ओवर की पांचवीं गेद पर भी कोई रन नहीं गया, लेकिन अगली गेंद फेंकते हुए दीपक चाहर के पैर की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया और वह गेंद को जमीन पर फेंककर मैदान पर बैठ गए। इसके बाद फिजियो को तुरंत बुलाया गया, लेकिन चाहर का दर्द कम नहीं हुआ और फिजियो ने उन्हें मैदान से बाहर जाने की सलाह दी, जिसके बाद वेंकटेश अय्यर ने ओवर की आखिरी गेंद फेंकी।
विज्ञापन
दीपक चाहर इस सीरीज में दूसरी बार चोटिल हुए हैं। वह लय में नजर आ रहे हैं और शानदार गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में भी योगदान दे रहे हैं। ऐसे में उनकी चोट भारत की चिंता बढ़ा सकती है।
विज्ञापन
मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव (65) और वेंकटेश अय्यर के 35 रन की नाबाद पारी के दम पर 184 रन बनाए। इसके बाद वेस्टइंडीज ने 100 रन के स्कोर पर अपने छह विकेट गंवा दिए थे।