फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI 3rd T20: Suryakumar Yadav equals Rohit Sharma Record, 12th player of match award, behind Virat Kohli

IND vs WI: सूर्यकुमार यादव अपने 51वें मैच में 12वीं बार प्लेयर ऑफ द मैच बने, विराट के रिकॉर्ड से बस दो कदम दूर

Wed, 09 Aug 2023 10:46 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुयाना
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गुयाना Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 09 Aug 2023 10:46 AM IST
सार

सूर्यकुमार का यह 51वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच है। अब तक वह इस फॉर्मेट में तीन शतक और 14 अर्धशतक लगा चुके हैं। सूर्या का यह टी20 में 12वां प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड रहा। इस मामले में उन्होंने 'हिटमैन' रोहित शर्मा की बराबरी की।

विज्ञापन
IND vs WI 3rd T20: Suryakumar Yadav equals Rohit Sharma Record, 12th player of match award, behind Virat Kohli
सूर्यकुमार यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत ने वेस्टइंडीज को तीसरे टी20 में सात विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की टी20 सीरीज में जबरदस्त वापसी की। फिलहाल वेस्टइंडीज सीरीज में 2-1 से आगे है। चौथा टी20 शनिवार को खेला जाएगा। तीसरे मैच में वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 159 रन बनाए। जवाब में भारत ने सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की बेहतरीन पारियों की बदौलत 17.5 ओवर में तीन विकेट गंवाकर ही लक्ष्य हासिल कर लिया। सूर्या ने 44 गेंदों में 10 चौके और चार छक्के की मदद से 83 रन की पारी खेली। वहीं, तिलक वर्मा ने 37 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 49 रन बनाए। सूर्या को उनकी बेहतरीन पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।
विज्ञापन

सूर्यकुमार यादव का 12वां प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड

IND vs WI 3rd T20: Suryakumar Yadav equals Rohit Sharma Record, 12th player of match award, behind Virat Kohli
सूर्यकुमार यादव - फोटो : सोशल मीडिया
सूर्यकुमार का यह 51वां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच है। अब तक वह इस फॉर्मेट में तीन शतक और 14 अर्धशतक लगा चुके हैं। सूर्या का यह टी20 में 12वां प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड रहा। इस मामले में उन्होंने 'हिटमैन' रोहित शर्मा की बराबरी की। रोहित ने अब तक 148 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 12 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीते हैं। सूर्या ने रोहित से लगभग तीन गुना कम मैच खेलकर उनकी बराबरी कर ली है।



टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। उन्होंने 115 मैचों में 15 बार यह अवॉर्ड जीता है। वहीं, दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी हैं। उन्होंने 109 मैचों में 14 बार यह सम्मान जीता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्यकुमार विराट के रिकॉर्ड से बस दो कदम दूर हैं। खास बात यह है कि सूर्या ने इन सभी से कम मैच खेले हैं। उन्होंने मार्च 14, 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ टी20 डेब्यू किया था। इसके बाद से वह इस फॉर्मेट में 12 प्लेयर ऑफ द मैच जीत चुके हैं। उनके डेब्यू से लेकर अब तक किसी ने नौ से ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड नहीं जीते हैं। सूर्या डेब्यू के बाद से टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी हैं।

टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड
खिलाड़ी मैच अवॉर्ड
विराट कोहली (IND) 115 15
मोहम्मद नबी (AFG) 109 14
सूर्यकुमार यादव (IND) 51 12
रोहित शर्मा (IND) 148 12
मोहम्मद रिजवान (PAK) 85 11
शादाब खान (PAK) 92 11
शाहीन अफरीदी (PAK) 99 11
डेविड वॉर्नर (AUS) 99 11
शाकिब अल हसन (BAN) 117 11
मोहम्मद हफीज (PAK) 119 11
क्रिस गेल (WI) 79 10
मार्टिन गुप्टिल (NZ) 122 10
विज्ञापन

मैच के बाद क्या बोले सूर्या?

मैच के बाद सूर्या ने कहा- जब मैं पावरप्ले में बल्लेबाजी के लिए गया तो मेरा क्रीज पर होना वास्तव में महत्वपूर्ण था, टीम मैनेजमेंट भी यही चाहता था। मैंने इन (रैंप और स्कूप्स) स्ट्रोक्स का बहुत अभ्यास किया है और मुझे ऐसा करना पसंद है। मैंने और तिलक ने लंबे समय तक एक साथ बल्लेबाजी (मुंबई इंडियंस) की है, हम दोनों समझते हैं कि एक-दूसरे के बैटिंग स्टाइल कैसी है। तिलक ने जिस तरह से बल्लेबाजी की, उससे मुझे काफी आत्मविश्वास मिला। दूसरे छोर पर उनकी पारी शानदार थी। मेरे दिमाग में यह चल रहा था कि भारत कभी भी लगातार तीन टी20 मैच नहीं हारा है। मुश्किल के वक्त हमने टीम मीटिंग में बात की। हमारे कप्तान ने कहा कि किसी को योगदान देने और मैच जिताने की जरूरत है। मुझे खुशी है कि मैं ऐसा करने में सक्षम था।

तीसरे टी20 में क्या हुआ?

IND vs WI 3rd T20: Suryakumar Yadav equals Rohit Sharma Record, 12th player of match award, behind Virat Kohli
सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
मैच की बात करें तो वेस्टइंडीज के लिए ब्रैंडन किंग ने 42 गेंदों में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 42 रन की पारी खेली। काइल मेयर्स ने 20 गेंदों में 25 रन, जॉनसन चार्ल्स ने 14 गेंदों में 12 रन और निकलस पूरन ने 12 गेंदों में 20 रन बनाए। इसके बाद कप्तान रोवमन पॉवेल ने 19 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के की मदद से 40 रन की नाबाद तूफानी पारी खेली और वेस्टइंडीज को 150 के पार पहुंचाया। शिमरोन हेटमायर नौ रन बनाकर आउट हुए। भारत की ओर से प्लेइंग-11 में वापसी करने वाले कुलदीप यादव ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए। 

वेस्टइंडीज के 160 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 34 रन तक अपने दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे। यशस्वी जायसवाल एक रन और शुभमन गिल छह रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने तीसरे विकेट के लिए 51 गेंदों में 87 रन की साझेदारी कर जीत की नींव रखी। सूर्या 83 रन बनाकर अल्जारी जोसेफ की गेंद पर आउट हुए। वहीं, तिलक 37 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 49 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, कप्तान हार्दिक पांड्या ने 15 गेंदों में एक चौका और एक छक्के की मदद से 20 रन की नाबाद पारी खेली। वेस्टइंडीज की ओर से अल्जारी ने सबसे ज्यादा दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed