फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs WI 3rd T20: India beat West Indies by 17 runs 3rd T20 in Eden Gardens Kolkata, News Updates in Hindi

IND vs WI: टी-20 सीरीज में भी वेस्टइंडीज का सफाया, भारत आईसीसी रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचा

Mon, 21 Feb 2022 12:10 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 21 Feb 2022 12:10 AM IST
सार

IND vs WI: भारत छह साल के लंबे इंतजार के बाद आईसीसी टी-20 रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंचा है। इससे पहले टीम तीन मई 2016 को टी-20 रैंकिंग में नंबर एक बनी थी। उस समय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे।

विज्ञापन
IND vs WI 3rd T20: India beat West Indies by 17 runs 3rd T20 in Eden Gardens Kolkata, News Updates in Hindi
खेल जगत की रोचक खबर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

भारत ने वेस्टइंडीज को तीन मैचों की टी-20 सीरीज के आखिरी मुकाबले में भी 17 रन से हरा दिया है। इस जीत के साथ टीम इंडिया टी-20 रैंकिंग में भी पहले स्थान पर पहुंच गई है। भारत ने इससे पहले वनडे सीरीज में भी वेस्टइंडीज को 3-0 से हराया था। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 184 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव ने 31 गेंदों पर 65 रन की पारी खेली। यह उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का चौथा अर्धशतक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
डेथ ओवर में भारत ने सबसे ज्यादा रन बनाए
वहीं, वेंकटेश अय्यर 19 गेंदों पर 35 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 37 गेंदों पर 91 रन की साझेदारी हुई। रोहित के आउट होने पर वेंकटेश मैदान में उतरे थे, उस वक्त भारत का स्कोर 14 ओवर में चार विकेट पर 93 रन था। इसके बाद आखिरी पांच ओवर में भारत ने 86 रन जोड़े। यह टी-20 में डेथ ओवर (16 से 20 ओवर) में भारत द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले 2007 में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ डरबन में आखिरी पांच ओवर में 80 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज की ओर से होल्डर, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज, हेडन वॉल्श और डोमिनिक ड्रेक्स को एक-एक विकेट मिला। 



रोहित-ऋतुराज कुछ खास नहीं कर पाए
सूर्यकुमार और वेंकटेश ने मिलकर 16वें और 17वें ओवर में 17-17 रन, 18वें ओवर में 10 रन, 19वें ओवर में 21 रन और 20वें ओवर में भी 21 रन बटोरे। सूर्या और वेंकटेश के अलावा कोई भारतीय बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। ऋतुराज गायकवाड़ चार रन, ईशान किशन 31 गेंदों पर 34 रन, श्रेयस अय्यर 16 गेंदों पर 25 रन और कप्तान रोहित शर्मा 15 गेंदों पर सात रन बनाकर आउट हुए।

वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही
185 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 167 रन ही बना सकी। विंडीज की ओर से निकोलस पूरन ने सबसे ज्यादा 47 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली। इसके अलावा रोमारियो शेफर्ड ने 21 गेंदों पर 29 रन बनाए। वेस्टइंडीज की शुरुआत ही अच्छी नहीं रही और दीपक चाहर ने ओपनर्स मायर्स और शाई होप को पवेलियन भेजा।



मायर्स-होप सस्ते में आउट हुए
इसके अलावा कोई भी बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। रोवमन पॉवेल ने 14 गेंदों पर 25 रन, काइल मायर्स ने छह रन, शाई होप ने आठ रन, कप्तान कीरोन पोलार्ड ने पांच रन, जेसन होल्डर ने दो रन, रोस्टन चेज ने 12 रन और डोमिनिक ड्रेक्स ने चार रन बनाए। फैबियन एलेन पांच रन बनाकर नाबाद रहे।


हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट झटके
भारत की ओर से दीपक चाहर ने दो विकेट लिए। हालांकि, इसके बाद वह पैर की मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से मैदान से बाहर चले गए। वहीं, हर्षल पटेल ने सबसे ज्यादा तीन विकेट चटकाए। उन्होंने रोवमन पॉवेल, रोमारियो शेफर्ड और रोस्टन चेज को आउट किया। वहीं, गेंदबाजी में भी वेंकटेश अय्यर ने गजब का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कीरोन पोलार्ड और जेसन होल्डर को पवेलियन भेजा। शार्दुल ठाकुर को भी दो विकेट मिला।



छह साल बाद नंबर-1 बना भारत
भारत छह साल के लंबे इंतजार के बाद आईसीसी टी-20 रैंकिंग में पहले पायदान पर पहुंचा है। इससे पहले टीम तीन मई 2016 को टी-20 रैंकिंग में नंबर एक बनी थी। उस समय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी थे। धोनी के बाद विराट कोहली टीम के कप्तान बने थे, लेकिन वह अपनी कप्तानी में टीम को नंबर-1 नहीं बना सके।

पाकिस्तान की बराबरी पर भारत
टी-20 अंतरराष्ट्रीय में भारतीय टीम ने लगातार 9वां मैच जीता। इसके साथ ही भारत ने पाकिस्तान की बराबरी भी कर ली है। पाक टीम ने 2018 में लगातार नौ टी-20 मैच जीते थे। टी-20 इंटरनेशनल में लगातार सबसे ज्यादा मैच जीतने का वर्ल्ड रिकॉर्ड अफगानिस्तान के नाम पर दर्ज है। उसने लगातार 12 मैच जीते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed