{"_id":"61fffe343ee83604903b81ac","slug":"ind-vs-wi-1st-odi-yuzvendra-chahal-becomes-second-fastest-indian-spinner-to-take-100-wickets","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs WI 1st ODI: 100 विकेट लेने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय स्पिनर बने यजुवेंद्र चहल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs WI 1st ODI: 100 विकेट लेने वाले दूसरे सबसे तेज भारतीय स्पिनर बने यजुवेंद्र चहल
Sun, 06 Feb 2022 10:28 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 06 Feb 2022 10:28 PM IST
सार
चहल ने आस्ट्रेलिया गेंदबाज व लेग स्पिनर शेन वॉर्न के रिकॉर्ड की बराबरी की। वॉर्न के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर काबिज हैं। दोनों ने अपने 60वें वनडे मैच में आंकड़ा पार किया था।
विज्ञापन
भारत बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेस्टइंडीज के साथ 1000 वनडे मैच में भारतीय स्पिनर यजुवेंद्र चहल ने भी अपने विकेटों का शतक पूरा किया। 60वें वनडे मैच यह उपलब्धि हासिल करते ही सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले कुलदीप यादव के बाद दूसरे भारतीय स्पिनर बने। कुलदीप ने यह उपलब्धि 58वें मैच में हासिल की थी।
शेन वार्न के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर काबिज
चहल ने आस्ट्रेलिया गेंदबाज व लेग स्पिनर शेन वॉर्न के रिकॉर्ड की बराबरी की। वॉर्न के साथ संयुक्त रूप से चौथे स्थान पर काबिज हैं। दोनों ने अपने 60वें वनडे मैच में आंकड़ा पार किया था। वहीं विश्व के स्पिनर्स में सबसे तेज 100 विकेट पूरे करने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के राशिद खान के नाम है।
राशिद ने 44 मैचों में 100 वनडे शिकार पूरे किए थे। दूसरे स्थान पर पाक के सकलैन मुश्ताक हैं, जिन्होंने 53 मैचों में 100 विकेट पूरे किए थे। तीसरे स्थान पर कुलदीप यादव और दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर संयुक्त रूप से मौजूद हैं। दोनों ने 58वें मैच में विकेटों का शतक पूरा किया था।
विज्ञापन
भारत के पांचवें गेंदबाज चहल
यजुवेंद्र चहल 60वें मैच में 100 वनडे विकेट लेने वाले 5वें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। इसमें मोहम्मद शमी नंबर एक पर हैं जिन्होंने 56 मैचों में 100 विकेटों का आंकड़ा छुआ था। बुमराह ने 57, कुलदीप यादव ने 58 और इरफान पठान ने 59 मैचों में विकेटों का शतक पूरा किया था।