फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL Team captain Harmanpreet spoke for the first time from Sri Lanka tour this series is a great opportunity for team formation

IND vs SL: श्रीलंका दौरे से पहली बोलीं टीम की कप्तान हरमनप्रीत- यह सीरीज टीम गठन के लिए शानदार मौका

Sat, 18 Jun 2022 11:18 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 18 Jun 2022 11:18 PM IST
सार

हरमनप्रीत ने कहा कि हम अपनी टीम पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं, हमारे पास बेहतरीन संयोजन हैं। हम पहली बार सीनियर खिलाड़ियों के के बिना जा रहे है, ऐसे में यह हमारे लिए नई शुरुआत करने के नजरिए से एक अच्छा दौरा है।
 

विज्ञापन
IND vs SL Team captain Harmanpreet spoke for the first time from Sri Lanka tour this series is a great opportunity for team formation
हरमनप्रीत कौर - फोटो : बीसीसीआई

विस्तार

अनुभवी मिताली राज और झूलन गोस्वामी की गैरमौजूदगी में श्रीलंका दौरे पर जा रही भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर का मानना है कि यह टीम गठन के लिए शानदार मौका होगा। भारत की सबसे सफल महिला बल्लेबाज मिताली ने हाल ही संन्यास की घोषणा की है जबकि तेज गेंदबाज झूलन का टीम में चयन नहीं हुआ है। 
विज्ञापन


हरमनप्रीत ने कहा कि हम अपनी टीम पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं, हमारे पास बेहतरीन संयोजन हैं। हम पहली बार सीनियर खिलाड़ियों के के बिना जा रहे है, ऐसे में यह हमारे लिए नई शुरुआत करने के नजरिए से एक अच्छा दौरा है। हम सभी के लिए टीम के गठन का यह एक बड़ा मौका है। भारत 23 जून से शुरू होने वाले इस दौरे पर तीन एकदिवसीय और इतने ही टी-20 मैच खेलेगा। 
विज्ञापन


हरमनप्रीत कौन ने कहा कि मेरे लिए यह एक अच्छा मौका है जहां आप एक अच्छी टीम बना सकते हैं। मुझे नहीं लगता कि श्रीलंका हमारे लिए आसान दौरा होगा। पिछले काफी समय से टी-20 अंतरराष्ट्रीय टीम का नेतृत्व कर रही हरमनप्रीत को एकदिवसीय टीम की जिम्मेदारी दी गई है। उन्होंने टीम में युवा खिलाड़ियों को अवसर देने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारतीय कप्तान ने कहा कि हम युवा खिलाड़ियों को मौका देंगे जो अच्छा क्षेत्ररक्षण कर सकें और 10 ओवर की गेंदबाजी में लगातार विकेट निकालने की कोशिश में रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed