{"_id":"63adce525f830055a35bb407","slug":"ind-vs-sl-t20i-kumar-sangakkara-said-hope-india-can-give-sanju-samson-an-extended-run","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL T20: कुमार संगकारा को संजू सैमसन की काबिलियत पर भरोसा, कहा- उम्मीद है भारत उन्हें लगातार मौके देगा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL T20: कुमार संगकारा को संजू सैमसन की काबिलियत पर भरोसा, कहा- उम्मीद है भारत उन्हें लगातार मौके देगा
Thu, 29 Dec 2022 10:58 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: रोहित राज
Updated Thu, 29 Dec 2022 10:58 PM IST
सार
श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज सैमसन को भारतीय टीम में खुद को स्थापित करने का मौका दे सकती है। 2015 में डेब्यू के बाद से उन्हें लगातार तीन से अधिक मैच खेलने के लिए नहीं मिले है।
विज्ञापन
संजू सैमसन औक कुमार संगकारा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच कुमार संगकारा को भारत के बल्लेबाज संजू सैमसन की काबिलियत पर भरोसा है। उन्होंने कहा कि सैमनस को लगातार मौके दिए जाने चाहिए। संगकारा का मानना है कि संजू को हताश नहीं होना चाहिए। सैमसन को श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया में चुना गया है। सीरीज का पहला मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में तीन जनवरी को खेला जाएगा।
श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज सैमसन को भारतीय टीम में खुद को स्थापित करने का मौका दे सकती है। 2015 में डेब्यू के बाद से उन्हें लगातार तीन से अधिक मैच खेलने के लिए नहीं मिले है। 16 टी20 मैचों में वह एक ही अर्धशतक लगा सके हैं। उन्होंने इसी साल जून में आयरलैंड के खिलाफ 42 गेंदों पर 77 रन की पारी खेली थी। संजू के ये आंकड़े आईपीएल में उनके शानदार प्रदर्शन के बिल्कुल विपरीत हैं।
आईपीएल में सैमसन के साथ काम करते हैं संगकारा
कुमार संगकारा राजस्थान रॉयल्स में सैमसन के साथ मिलकर काम करते हैं। सैमसन इस टीम के कप्तान हैं। दोनों ने राजस्थान को पिछले सीजन के फाइनल में पहुंचाया था। तब गुजरात टाइटंस के खिलाफ राजस्थान को हार मिली थी। संगकारा का मानना है कि भारत सैमसन के सर्वश्रेष्ठ सालों को खो सकता है, लेकिन अब इसे सही करने का एक अवसर है।
विज्ञापन
संगकारा ने क्या कहा?
संगकारा ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से गुरुवार को स्टार स्पोर्ट्स द्वारा आयोजित बातचीत के दौरान कहा, "सैमसन के पास जबरदस्त क्षमता है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आपको अलग-अलग स्थितियों में खेलने के लिए तैयार रहना होगा। संजू को बस मौकों का फायदा उठाना है। मैंने उसके साथ बहुत सारी बातचीत की है। वह तैयारी में और भारत के लिए खेलने में बहुत गर्व महसूस करता है। मुझे उम्मीद है कि टीम इंडिया उसे लगातार मौके देगी। इससे वह लय में आ सकता है। सैमसन के मन में यह नहीं होना चाहिए कि उसे अगली सीरीज में बाहर किया जा सकता है। यह उसके या किसी के लिए भी कठिन होता है।''
श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम
हार्दिक पांड्या (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (उपकप्तान), दीपक हुड्डा, राहुल त्रिपाठी, संजू सैमसन, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, उमरान मलिक, शिवम मावी और मुकेश कुमार।