फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL: rahane ahead from sachin in best average on foreign soil

IND vs SL: इस बार विराट के बजाय टीम इंडिया के इस खिलाड़ी ने सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा  

Fri, 04 Aug 2017 07:58 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Fri, 04 Aug 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
IND vs SL: rahane ahead from sachin in best average on foreign soil
रहाणे - फोटो : ndtv sports
टीम इंडिया में विराट कोहली की अगुवाई में हर दिन कुछ नया सुनने को मिल रहा है। विराट कोहली हर मैच में एक-दो रिकॉर्ड अपने नाम कर लेते हैं। कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने 9 विकेट पर 622 रन बनाकर पारी घोषित कर दी है। इस पारी के दौरान भारतीय बल्लेबाजों ने कुछ और रिकॉर्ड अपने नाम किए। मैच में चेतेश्वर पुजारा, आर अश्विन और अजिंक्य रहाणे ने रिकॉर्ड बनाया। रहाणे अपनी 132 रनों की पारी के दौरान महान सचिन तेंदुलकर से आगे हो गए हैं। वैसे तो सचिन के रिकॉर्ड विराट कोहली ही तोड़ते हैं लेकिन इस बार अजिंक्य रहाणे ने सचिन तेंदुलकर का रिकार्ड तोड़ा है। रहाणे अब विदेश में सबसे बेहतर औसत वाले बल्लेबाज हो गए हैं। 
विज्ञापन

विदेश में रहाणे ने 3 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं

IND vs SL: rahane ahead from sachin in best average on foreign soil
पुजारा और रहाणे - फोटो : डेक्कन क्रोनिकल
अजिंक्य रहाणे के रूप में भारत को एक मजबूत मिडिल ऑर्डर बैस्टमैन मिल गया है। इस बात का अंदाजा रहाणे के रिकॉर्ड्स को देखकर ही लग जाता है। रहाणे ने विदेश में 23 टेस्टों की 39 पारी में 55.34 की औसत से 1771 रन बनाए हैं। विदेश में रहाणे ने 3 शतक और 9 अर्धशतक लगाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिन ने विदेशी धरती पर 29 शतक और 36 अर्धशतक लगाए हैं

IND vs SL: rahane ahead from sachin in best average on foreign soil
सचिन तेंदुलकर - फोटो : Cricket 360
सचिन तेंदुलकर ने विदेश में 106 टेस्टों की 176 पारियों में 54.74 की औसत से 8705 रन बनाए हैं। सचिन ने विदेशी धरती पर 29 शतक और 36 अर्धशतक लगाए हैं।
 
विज्ञापन

राहुल के विदेशी धरती पर 21 शतक और 36 अर्धशतक हैं

IND vs SL: rahane ahead from sachin in best average on foreign soil
rahul dravid - फोटो : Getty
सचिन के बाद राहुल द्रविड़ ने विदेश में बेहतर प्रदर्शन किया है। द्रविड़ ने विदेश में 93 टेस्टों की 164 पारियों में 53.61 की औसत से 7667 रन बनाए हैं। राहुल के विदेशी धरती पर 21 शतक और 36 अर्धशतक हैं। 

विदेश में गावस्कर ने 18 शतक और 22 अर्धशतक लगाए हैं

IND vs SL: rahane ahead from sachin in best average on foreign soil
सुनील गावस्कर - फोटो : getty
द्रविड़ के बाद सुनील गावस्कर का नंबर आता है। गावस्कर ने विदेश में 60 टेस्टों की 106 पारियों में 52.11 की औसत से 5055 रन बनाए हैं। विदेश में गावस्कर ने 18 शतक और 22 अर्धशतक लगाए हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed