{"_id":"5a3f87244f1c1b8d698c383d","slug":"ind-vs-sl-mumbai-t20-yuzvendra-chahal-set-to-break-ashwin-and-saeed-ajmal-record","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvSL T20: युजवेंद्र चहल के पास वानखेड़े में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका, बस करना होगा ये","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvSL T20: युजवेंद्र चहल के पास वानखेड़े में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका, बस करना होगा ये
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Mon, 25 Dec 2017 03:41 AM IST
विज्ञापन
यजुवेंद्र चहल
- फोटो : File
टीम इंडिया और श्रीलंका के सीरीज का अंतिम टी20 मैच आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले उतरेगी। इस सीरीज को टीम इंडिया पहले ही 2-0 से अपने नाम कर चुकी है, लेकिन श्रीलंकाई टीम इस मैच को जीतकर अपने वतन लौटना चाहेगी।
इस मैच में सबकी नजर होगी युवा लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के ऊपर। चहल इस मैच में दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और सईद अजमल के रिकॉर्ड को तोड़कर अपने नाम कर सकते हैं। चहल अगर इस मैच में एक विकेट लेने में कामयाब रहते हैं तो वो अश्विन के बाद एक कलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे। अश्विन के नाम 2016 में 23 विकेट हैं और चहल भी अबतक 23 विकेट लेकर उनकी बराबरी कर चुके हैं।
साथ ही अगर दो विकेट लेते हैं तो द्विपक्षीय टी20 सीरीज में भी अश्विन के सबसे ज्यादा 9 विकेट लेने के रिकॉर्ड को तोड़ सकते हैं। चहल ने अभी तक इस सीरीज में 75 रन देकर 8 विकेट झटके हैं और 2016 में अश्विन ने श्रीलंका के खिलाफ ही 35 रन देकर 9 विकेट लिए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः लगातार दो टी-20 में 4-4 विकेट लेकर चहल के नाम ये बड़े रिकॉर्ड दर्ज, इनको छोड़ा पीछे
इसके अलावा चहल पाकिस्तान के स्पिनर सईद अजमल के एक कलेंडर ईयर में सबसे ज्याादा 25 विकेट लेने के रिकॉर्ड को भी तोड़ सकते हैं। अजमल ने साल 2012 में 25 विकेट लिए थे, चहल इस रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए महज 3 विकेट दूर हैं।
आपको बता दें कि इस साल टी20 में सबसे ज्यादा विकेट चहल के ही नाम हैं। उन्होंने 11 मैचों में 23 विकेट लिए हैं। चहल के बाद इस साल अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान हैं, उन्होंने 10 मैचों में 17 विकेट लिए हैं।