{"_id":"598708c74f1c1b8d598b4896","slug":"ind-vs-sl-jadeja-suspended-for-the-third-test-for-misconduct-behave-on-the-ground","type":"story","status":"publish","title_hn":"INDvsSL: टीम इंडिया को तगड़ा झटका, करुनारत्ने को 'मारने' पर जडेजा सस्पेंड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvsSL: टीम इंडिया को तगड़ा झटका, करुनारत्ने को 'मारने' पर जडेजा सस्पेंड
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
Updated Mon, 07 Aug 2017 07:58 AM IST
विज्ञापन
रविंद्र जडेजा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोलंबो टेस्ट में श्रीलंका को हराने में मुख्य भूमिका निभाने वाले गेंदबाज रविंद्र जडेजा को नियमों का उल्लंघन करने की वजह से पल्लेकल में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट मैच के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। इस तरह तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया को जडेजा की सेवा नहीं मिल पाएगी। जडेजा पर कोलंबो में तीसरे दिन के खेल के दौरान गलत ढंग से गेंद को थ्रो करने का आरोप है।
रविंद्र जडेजा ने श्रीलंका की पारी के 53वें ओवर में करुनारत्ने की तरफ गेंद फेंकी। इस तरह से रविंद्र जडेजा के गेंद फेंकने को 'खतरनाक' माना गया और उनके फेयरप्ले प्वॉइंट्स में कटौती कर दी गई। आईसीसी की क्रिकेट संहिता के अनुसार इस उल्लंघन के बाद पिछले दो साल के दौरान जडेजा का डीमैरिट प्वॉइंट्स छह हो गया है। इसी वजह से उन्हें अगले मैच के लिए सस्पेंड कर दिया गया है।
इससे पहले कोलंबो में शानदार खेल की वजह से जडेजा को मैन ऑफ द मैच चुना गया था। जडेजा ने पहली पारी में नाबाद 70 रन बनाए और पूरे मैच में 7 विकेट लिए थे। मैच के बाद जडेजा ने कहा कि जब हम पहली पारी में बैटिंग कर रहे थे तो गेंद को टर्न नहीं मिल रहा था। लेकिन बाद में गेंद विकेट के मिडिल से टर्न लेने लगी और यही हमारे लिए फायदेमंद हुआ। हमने श्रीलंका को पहली पारी में कम स्कोर पर आउट कर लिया। मेंडिस और करुनारत्ने ने हालांकि श्रीलंका की ओर से अच्छी गेंदबाजी की लेकिन वह टीम इंडिया पर दबाब बनाने में कामयाब नहीं हो पाए। हमने विश्वस्तरीय क्रिकेट खेली। जब बल्लेबाज नियमित रूप से स्वीप शॉट खेलता है तो यह हमेशा चुनौती भरा होता है। ऐसे में हमें अपनी लाइन और लेंथ बदलने की कोशिश करनी चाहिए।
इधर हारने के बाद श्रीलंका के कप्तान दिनेश चांदीमल ने कहा कि हम टॉस पर नियंत्रण नहीं कर सकते। हम पहली इंनिंग में ही टीम इंडिया से काफी पिछड़ गए थे। वहां से मैच पर वापसी करना मुश्किल था। बैट और बॉल दोनों से हम काफी पीछे हो गए थे। दूसरी पारी में हमने हालांकि अच्छी बल्लेबाजी की लेकिन इतना स्कोर नहीं बनाए पाए कि हम टीम इंडिया पर दबाव डाल सकते। हम इस हार से सबक लेने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि एजेंला ने मैच में गेंदबाजी नहीं की। हमें गेंदबाजी पर काफी कुछ करने की जरूरत है।

Ravindra Jadeja has been suspended for the upcoming Pallekele Test after an accumulation of demerit points.
— ANI (@ANI_news) August 6, 2017
R Jadeja suspended for Pallekele Test after his accumulated demerit points reached six within a 24-month period following his latest breach pic.twitter.com/bjLQ3zbgGs
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) August 6, 2017