{"_id":"62b89bfe799e0e294d263ff1","slug":"ind-vs-sl-harmanpreet-s-team-india-will-go-for-a-clean-sweep-against-sri-lanka-leading-2-0","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ क्लीन स्वीप करने उतरेगी हरमनप्रीत की टीम, 2-0 से है आगे","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: श्रीलंका के खिलाफ क्लीन स्वीप करने उतरेगी हरमनप्रीत की टीम, 2-0 से है आगे
Sun, 26 Jun 2022 11:19 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दाम्बुला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दाम्बुला
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Sun, 26 Jun 2022 11:19 PM IST
सार
हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम ने पहले टी-20 में घरेलू टीम को 34 रन से हराने के बाद दूसरे मैच में पांच विकेट की जीत के साथ तीन मैचों की शृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त बना ली है।
विज्ञापन
भारतीय महिला क्रिकेट टीम
- फोटो : बीसीसीआई
विस्तार
पहले ही शृंखला अपने नाम करके आत्मविश्वास से भरी भारतीय महिला क्त्रिस्केट टीम सोमवार को यहां तीसरे और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में मेजबान श्रीलंका को हराकर सीरीज में क्लीन स्वीप करने के इरादे से उतरेगी।
हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला टीम ने पहले टी-20 में घरेलू टीम को 34 रन से हराने के बाद दूसरे मैच में पांच विकेट की जीत के साथ तीन मैचों की शृंखला में 2-0 की विजयी बढ़त बना ली है। इन जीतों से अगले महीने बर्मिंघम में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों से पहले भारत का मनोबल बढ़ेगा।
इस बार राष्ट्रमंडल खेलों में महिला टी20 क्रिकेट पदार्पण कर रहा है। दोनों मुकाबलों में अब तक गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन भारतीय बल्लेबाजी में काफी सुधार की जरूरत है। इसके अलावा भारत का क्षेत्ररक्षण भी उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।