फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs SL 2nd Test Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch India vs Sri Lanka Cricket Match Online

IND vs SL Live Streaming: दूसरे टेस्ट में इतिहास रचने उतरेगा भारत, कब, कहां और कैसे देखें मैच का लाइव प्रसारण

Fri, 11 Mar 2022 08:17 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 11 Mar 2022 08:17 PM IST
सार

श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में भारत कई खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकता है। रोहित की कप्तानी में भारत पहली टेस्ट सीरीज जीत सकता है। वहीं बतौर कप्तान रोहित लगातार 11वां मैच जीत सकते हैं। 
 

विज्ञापन
IND vs SL 2nd Test Live Streaming Telecast Channel: When, Where and How to Watch India vs Sri Lanka Cricket Match Online
डे नाइट टेस्ट में भारत और श्रीलंका का रिकॉर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच शनिवार से बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय टीम यह मैच जीतकर एक साथ कई रिकॉर्ड अपने नाम करना चाहेगी। इस सीरीज का पहला मैच भारत ने पारी और 222 रन से जीता था। उससे पहले टी-20 सीरीज भी टीम इंडिया ने 3-0 से अपने नाम की थी। श्रीलंका से पहले वेस्टइंडीज की टीम भारत के दौरे पर आई थी और कोई मैच नहीं जीत पाई थी। अगर भारत यह टेस्ट भी जीत लेता है तो यह पहला मौका होगा, जब टीम इंडिया लगातार दो सीरीज में क्लीन स्वीप करेगी। वहीं रोहित के पास बतौर कप्तान लगातार 11वां मैच जीतने का मौका है। 
विज्ञापन


भारत में अब तक दो डे-नाइट टेस्ट खेले गए हैं और दोनों मैच भारत के नाम रहे हैं। ऐसे में टीम इंडिया तीसरा डे-नाइट टेस्ट भी जीतना चाहेगी। आइए जानते हैं मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकॉस्ट की सारी जानकारी...
विज्ञापन


कब खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच? 
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 12 मार्च यानी शनिवार से खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा मैच?
भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।

कितने बजे खेला जाएगा मैच?
इस मैच में टॉस भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे होगा और पहली गेंद दोपहर दो बजे फेंकी जाएगी।  

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होंगे मुकाबले?
भारत और श्रीलंका सीरीज के प्रसारण अधिकार स्टार नेटवर्क के पास है, इसलिए दूसरे मैच का प्रसारण भी स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर किया जाएगा। आप स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर अलग-अलग भाषाओं में लाइव मैच देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां देख सकते हैं ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग?
भारत-श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में हॉटस्टार एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा मैच से जुड़ी खबरें और रिकार्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed