{"_id":"621628c0e68e7953ed796870","slug":"ind-vs-sl-1st-t20-rohit-sharma-names-kl-rahul-jasprit-bumrah-and-rishabh-pant-as-future-leader-says-happy-to-guide-them","type":"story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL: रोहित शर्मा ने भविष्य के तीन कप्तानों का नाम बताया, कहा- इन्हें गाइड कर मुझे खुशी होगी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs SL: रोहित शर्मा ने भविष्य के तीन कप्तानों का नाम बताया, कहा- इन्हें गाइड कर मुझे खुशी होगी
Wed, 23 Feb 2022 06:00 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 23 Feb 2022 06:00 PM IST
सार
34 साल के रोहित को हाल ही में टेस्ट का नया कप्तान बनाया गया है। उन्होंने कहा कि मुझे पंत, राहुल और बुमराह को ज्यादा कुछ सिखाने की जरूरत नहीं है। ये तीनों एक मझे हुए खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन
रोहित शर्मा, केएल राहुल, ऋषभ पंत और जसप्रीत बुमराह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और श्रीलंका के बीच 24 फरवरी से टी-20 सीरीज की शुरुआत हो रही है। इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल और ऋषभ पंत आने वाले समय में कप्तान बनने के लिए एकदम परफेक्ट हैं। रोहित ने कहा कि उन्हें इन तीनों खिलाड़ियों गाइड करने में खुशी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
राहुल, पंत और बुमराह को गाइडेंस की जरूरत
34 साल के रोहित को हाल ही में टेस्ट का नया कप्तान बनाया गया है। उन्होंने कहा कि मुझे पंत, राहुल और बुमराह को ज्यादा कुछ सिखाने की जरूरत नहीं है। ये तीनों एक मझे हुए खिलाड़ी हैं। हालांकि, उन्हें आगे बढ़ने में किसी की सहायता चाहिए होगी, जो कि उन्हें मुश्किल परिस्थितियों में सही रास्ता दिखा सके। मुझे यह रोल निभाने में खुशी होगी। हमने भी इसी तरह किसी को देखकर ही सीखा है।
विज्ञापन
रोहित और विराट को धोनी ने गाइड किया था
रोहित ने हालांकि, किसी का नाम नहीं लिया। रोहित ने अपने करियर की शुरुआत महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी में ही की थी। विराट कोहली और रोहित दोनों ही धोनी की कप्तानी में ही खेले और उनसे बहुत कुछ सीखा। विराट भारत के पूर्व कप्तान रह चुके हैं। वहीं, रोहित अब क्रिकेट के तीनों प्रारूप में उनकी उत्तराधिकारी हैं।
विज्ञापन